रजत पीजी कालेजेज

‘खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ में रजत पीजी कालेजेज के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

1140 0

लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट स्थित रजत पीजी कॉलेज में राजधानी लखनऊ के सभी छह शाखाओं के संयुक्त कार्यक्रम ‘खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ का रविवार को समापन हुआ। कॉलेज के तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स व सांस्कृतिक समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सबका मनमोह लिया।

महाविद्यालय परिसर में गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु के नाम पर नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट परिसर का उद्घाटन

समापन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रम योजना एवं समन्वय दारा सिंह चौहान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके साथ ही अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु के नाम पर नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट परिसर का उद्घाटन किया।

देश की शीर्ष आठ कंपनियों के बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी 

रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के गुलाब चंद हाउस,हीमा दास हाउस,ध्यानचंद हाउस व अभिनव बिंद्रा हाउस के  छात्र-छात्राओं ने  किया मार्च पास्ट 

इसके बाद रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के गुलाब चंद हाउस,हीमा दास हाउस,ध्यानचंद हाउस व अभिनव बिंद्रा हाउस के तरफ से छात्र-छात्राओं व कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी मार्च पास्ट किया और सभी को शपथ दिलाई। इसके बाद छ़ात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत खूब वाहवाही लूटी। इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न कक्षाओं की टीमों द्वारा क्रिकेट,बैडमिंटन,खो-खो, बॉलीवाल सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय खेलों में विजेता टीम को विभिन्न अतिथियों द्वारा स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक और प्रथम , द्वितीय व तृतीय पुरस्कार, प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

खेल  हमको शारीरिक व मानसिक रूप से बनाता है मजबूत 

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से न केवल हम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि यह हमको शारीरिक व मानसिक रूप ने मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना को सफल बनाने रजत कॉलेज ने महत्वपूर्ण भूमिका अदाकर रहा है। लोकसभा सांसद बंदायू डॉ. संघमित्रा मौर्या ने कॉलेज में बच्चों की प्रतिभा को देखकर यह साबित होता है कि यह कॉलेज बच्चों को शिक्षा तो दे ही रहा है। इसके साथ ही इनके संपूर्ण व्य​क्त्वि विकास में अहम योगदान दे रहा है।

रजत ग्रुप आफ कॉलेजेज के फाउंडर मैनेजर व चेयरमैन डॉ.आरजे सिंह चौहान व प्रबंध निदेशिका पुष्प लता सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद बंदायू डॉ. संघमित्रा मौर्या, समाजसेवी अनिल सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार, प्रो.अनिल शुक्ला, प्रो.जॉय सरकार सहित भारी संख्या में अतिथि मौजूद थे।

Related Post

पूजा पुनेठा

पूजा पुनेठा ने नैनोटेक्नोलॉजी में पहला स्थान प्राप्त कर दो सौ यूरो की प्राइज मनी जीता

Posted by - February 26, 2020 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज की छात्रा पूजा पुनेठा ने आईआईटी, कानपुर में…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उमड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयास…
AK Sharma

प्रदेश में किया जाएगा ग्रीन चारकोल का उत्पादन, NVVN करेगा वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट की स्थापना

Posted by - February 12, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों के कचरे के निस्तारण में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड…
Up lok bhawan

IAS रिग्जियान सैम्फिल को मिली सचिव नगर विकास की जिम्मेदारी

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। राज्य सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से…