राज्यसभा में चर्चा

राज्यसभा में देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा से अधिकतर सांसद नदारद

1178 0

नई दिल्ली। देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है, लेकिन सदन में सदस्यों की संख्या बहुत ही कम है। सरकार की तरफ से जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से आनंद शर्मा, वीरप्पा मोइली, कपिल सिब्बल और दिग्विजय सिंह मौजूद हैं। चर्चा की शुरूआत करते हुए आनंद शर्मा ने कहा भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा कि वह पांच साल में कृषि में 25 लाख करोड़ का निवेश करेगी यानी हर साल 5 लाख करोड़ लेकिन बजट में केवल 53,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

थरूर ने अर्थव्यवस्था के आंकड़े पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अर्थव्यवस्था में इस वक्त हम दुनिया के सामने आंकड़ों की विश्वसनीयता के संकट से गुजर रहे हैं। सरकार खुद लगातार अपने आंकड़े बदल रही है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों को 6.7% से बढ़ाकर 8.2% करने पर सवाल उठा चुके हैं। थरूर ने पूछा कि क्या सरकार स्वतंत्र एक्सपर्ट्स के जरिए डाटा जुटाने की प्रक्रिया की समीक्षा करवाएगी। हमारी आर्थिक सफलता विश्वसनीय आंकड़ों पर ही आधारित होनी चाहिए।

Related Post

CM Dhami

CM Dhami ने छात्रों के लिए नौ मोबाइल साइंस लैब का किया उद्घाटन

Posted by - April 8, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिलों के सरकारी स्कूलों में…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने 208.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Posted by - March 5, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishudev Sai) आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में…