मॉडल का कार्डिएक अरेस्ट से निधन

रियलिटी शो में शूटिंग के दौरान मॉडल का कार्डिएक अरेस्ट से निधन

813 0

नई दिल्ली। ताइवान में जन्में एक्टर और मॉडल गॉडफ्रे गाओ की टीवी शो की शूटिंग के दौरान बुधवार को मौत हो गई है। वह महज 35 साल के थे। बताया जा रहा है कि खेल रियलिटी शो ‘चेज़ मी’ के सेट पर अचानक गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है।

पी. चिदंबरम से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तिहाड़ जेल पहुंचे

जेट स्टार एंटरटेनमेंट पर जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक- गिरने के बाद एक्टर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां करीब तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।

https://www.instagram.com/p/B5IHUvzp9rj/?utm_source=ig_web_copy_link

चेज़ मी के आधिकारिक अकाउंट ने बुधवार (27 नवंबर) को एक बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि शो के अतिथि गाओ की मृत्यु नौवें एपिसोड के फिल्मांकन के दौरान हुई। वह भाग रहे थे तभी अचानक गिर पड़े।

डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाओ का परिवार और उनकी प्रेमिका को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके शव को गुरुवार को वापस ताइवान ले जाया जाएगा। बता दें अभी कुछ दिन पहले ही कोरियाई पॉप गायिका गू हारा अपने घर में मृत पायी गई थीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

'कैप्टन अमेरिका' की अभिनेत्री

‘कैप्टन अमेरिका’ की अभिनेत्री पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्ली। क्रिस इवांस स्टारर फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने…

Zomato के समर्थन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज,कंपनी ने कहा ‘खाने का कोई धर्म नहीं होता

Posted by - August 1, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फूड एप जोमैटो का मामला इन दिनों छाया हुआ है। एक कस्टमर ने डिलिवरी ब्वॉय से खाना लेने…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…