अनिल अंबानी

अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल को दिखी उम्मीद की किरण, 600 फीसदी चढ़ा शेयर

959 0

नई दिल्ली। अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस नेवल के शेयरों में सितंबर के बाद अभी तक 600 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। यह कंपनी पूरे समूह के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने कंपनी को रक्षा क्षेत्र में कई तरह के करार मिलने की उम्मीद है।

रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड 2009 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। नौ सितंबर को कंपनी के शेयर की कीमत 95 पैसे थी, जो कि इसका सबसे निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था। इसके बाद से लेकर के अभी तक कंपनी का शेयर 7.31 रुपये पर के भाव पर चल रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने अजित पवार ने दिया इस्तीफा 

कंपनी को केंद्र सरकार से जल्द ही कई रक्षा कांट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार जल्द ही अरबों रुपये के करार कई कंपनियों से करने वाली है। हालांकि समूह की खस्ता आर्थिक हालत को देखते हुए ऐसा नहीं भी हो सकता है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुतााबिक,रिलायंस नेवल के फंडामेंटल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी कई मुश्किलों से गुजर रही है। रिलायंस नेवल के शेयर में तेजी की वजह जो भी हो लेकिन, यह अनिल अंबानी के लिए अहम है। रिलायंस नेवल सरकार से डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट हासिल हो सके। राष्ट्रीय कंपनी कानून व दिवालिया प्राधिकरण रिलायंस नेवल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि बैंकों ने कंपनी के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग से इनकार कर दिया है।

Related Post

Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

Posted by - February 28, 2023 0
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi…
CM Dhami

उत्तराखंड राज्य तेजी से विकास पथ पर अग्रसर, गेम चेंजर योजनाएं बदलेंगी तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 6, 2024 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरकाशी जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति…