विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह ने शादी के दिन लिखा, ‘आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा’

1269 0

नई दिल्ली। रायबरेली के सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की शादी गुरुवार 21 नवम्बर को हो रही है। इस मौके पर अदिति अपने पिता को कितना याद कर रही हैं?

इसका अंदाजा उनके भावुक ट्वीट से ही लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बेहद प्यारा और भावनात्मक ट्वीट किया है जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। इस ट्वीट में उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर डाली है और कुछ लाइनें लिखीं हैं जो पिता के लिए बेटी के प्यार को दर्शाता है।

अदिति ने ट्वीट किया, ‘एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई लव यू पापा, आई मिस यू पापा।’

अदिति सिंह ने कहा है कि उनके पिता दिवंगत अखिलेश सिंह ने शादी तय की थी। उनकी मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले यह कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं।अदिति और अंगद दोनों के ही परिवार लंबे समय से राजनीति में हैं। अदिति ने फिर दोहराया कि शादी के बाद भी क्षेत्र से उनका लगाव पहले की तरह ही रहेगा। क्षेत्र की जनता की समस्या को सुनना और उन्हें दूर कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

विधायक ने कहा कि उनके पिता अखिलेश सिंह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनकी पहली प्राथमिकता गरीबों की मदद करना था। उनका प्रयास रहता था कि गरीबों के साथ अन्याय न होने पाए। पिता की तरह ही मेरा भी प्रयास है कि उनके सपनों को पूरा करें और क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहकर जमीनी रूप से क्षेत्र का विकास करें।

बता दें कि पिछले दिनों रायबरेली से कई बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का निधन हो गया था। अखिलेश सिंह वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। अदिति की शादी उन्होंने ही कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय की थी। उनकी इच्छा के मुताबिक ही अदिति और अंगद की शादी 21 नवंबर को दिल्ली में हो रही है। गुरुवार को होने वाली शादी में राजनेता, बॉलीवुड और क्रिकेटरों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

Related Post

24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

केजरीवाल की पाक को खरी-खरी, नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की बेसिर पैर की बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया…
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

Posted by - May 31, 2020 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की…

प्रेमी-प्रेमिका को कनपट्टी में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पार्क में मिला शव

Posted by - October 30, 2019 0
झारखण्ड। आज देश के बहुत से हिस्सों में प्यार करना बहुत बड़ी गलती सी मानी जाती है। कभी-कभी प्रेमी-प्रेमिका के…
COVID​​​​-19

COVID-19 हालात पर राज्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की बैठक

Posted by - June 28, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज मंगलवार वीडियो कॉन्फ्रेंस करके COVID​​​​-19 स्थिति और टीकाकरण पर राज्यों के…