ट्रोल हुईं केटी पैरी

पासपोर्ट न दिखाने पर ट्रोल हुईं केटी पैरी, यूजर बोले- ‘घटिया हरकत’

1020 0

मुंबई। महाराष्ट्र के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने बीती रात करीब 25 हजार दर्शकों के बीच परफॉर्मेंस दी। अपना शो खत्म होने के बाद केटी शनिवार को ही अपने वतन वापस चली गईं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से वाहवाही लूटने वालीं केटी को एक वीडियो की वजह से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।

https://www.instagram.com/p/B48NvSInXye/?utm_source=ig_web_copy_link

केटी मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान जब उनसे पासपोर्ट दिखाने की पुलिस की बात इग्नोर कर आगे बढ़ जाती हैं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केटी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही है। केटी को देखते ही वहां मौजूद फैंस उनसे ऑटोग्राफ ले रहे हैं, लेकिन सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान जब उनसे पासपोर्ट दिखाने को कहा जाता है तो वह वहां मौजूद पुलिस की बात इग्नोर कर आगे बढ़ जाती हैं।

एक यूजर ने लिखा कि जरा सोचिए अगर हमारे किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने ऐसा व्यवहार इनके देश में किया होता तो क्या होता?

इसके बाद भी दोबारा सिक्योरिटी द्वारा पासपोर्ट मांगने पर भी केटी या उनने स्टाफ ने पासपोर्ट नहीं दिखाया और आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर लोग केटी के इस रवैये की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे केटी सिक्योरिटी की बात सुने बिना आगे बढ़ती जा रही हैं? केटी के इस रवैये को देख एक यूजर ने लिखा कि जरा सोचिए अगर हमारे किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने ऐसा व्यवहार इनके देश में किया होता तो क्या होता? कैटी यह तुम्हारी बेहद घटिया हरकत है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बहुत घटिया आपकी हरकत है। आप बेशक सेलेब्रिटी हैं लेकिन नियम कानून सबके लिए बराबर है। आपको हमारे कानून की इज्जत करनी चाहिए। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने हाईबीपी और कैंसर का बताया इलाज , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।…
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा व निक ने बॉलीवुड गाने पर किया देसी डांस, वीडियो वायरल

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं।…
छपाक

‘छपाक’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता फिल्म के मेकर्स से हुई नाराज

Posted by - December 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ इस समय ज़ोरों से…