प्रकाश जावडेकर

दिल्ली : प्रकाश जावडेकर बोले- घरेलू उद्योगों के लिए अब NOC की जरूरी नहीं

889 0

नई दिल्ली। देश में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस मामले में अब सरकार ने एक और कदम उठाया है, जिससे लाखों उद्योगों को काफी फायदा होगा।

प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली में घरेलू उद्योगों को प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग से  NOC  नहीं लेना होगा

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली में घरेलू उद्योगों को प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ( NOC ) नहीं लेना होगा। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से करीब तीन लाख उद्योगों को फायदा होगा और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्वीट में कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार का दिल्ली के लिए एक बड़ा निर्णय। घरेलू उद्योगों का अब कार्य करना आसान हुआ । प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग के एनओसी की जरूरत नहीं। तीन लाख घरेलू उद्योगों को होगा फायदा।

बता दें कि सरकार द्वारा छोटे उद्योगों की रजिस्ट्रेशन फीस पहले ही कम कर दी गई थी। इसका फायदा छोटे और मध्यम कारोबारियों को मिला। इसके साथ ही घरेलू उद्योगों को सीलिंग से बचाने के लिए जिन छोटी इकाइयों से प्रदूषण नहीं होता है उन्हें रिहाइशी इलाकों में भी चलाने की अनुमति दी थी।

Related Post

CM Yogi Adityanath established the Kalash

गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ

Posted by - September 22, 2025 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) के पहले दिन (प्रतिपदा), सोमवार को शिवावतार गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में लोक कल्याण…
Yogi in Kargil Vijay Martyr's Day-25 program

पाकिस्तान को मजबूर होकर करना पड़ा समर्पण, सेना ने पाक के आंतकी कैंप को किया तहस-नहस: सीएम योगी

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ: पाकिस्तान और उसके आतंकवाद ने पुलवामा में 22 निर्दोष यात्रियों को अपना शिकार बनाया। वहीं भारतीय सेना को पूरे…
आतिशी मार्लेना

AAP उम्मीदवार ने फिर की गौतम गंभीर की शिकायत, कहा – माडल कोड आफ कंडक्ट का कर रहे उल्लंघन

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली से नामांकन भरा है। उस दिन से आप उम्मीदवार आतिशी के…
Priyanka Radhakrishnan

केरल की बेटी प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में बनीं मंत्री, भारत का नाम किया रोशन

Posted by - November 8, 2020 0
नई दिल्ली। केरल की बेटी प्रियंका राधाकृष्णन (Priyanka Radhakrishnan) न्यूजीलैंड में मंत्री के रूप में पद की शपथ लेकर इतिहास…