महाराष्ट्र सरकार

प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, केंद्र बनाए एयर प्यूरीफाइंग टावर लगाने का खाका

901 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के प्रदूषण मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को सख्त निर्देश दिए है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह प्रदूषण की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर एयर प्यूरीफाइंग टावर लगाने का खाका तैयार किए जाए। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि ऑड-ईवन से वायु प्रदूषण में कोई राहत मिली है या नहीं।

प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब, हरियाणा, उप्र और दिल्ली मुख्य सचिवों को भी तलब किया

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी हासिल करने के लिए पंजाब, हरियाणा, उप्र और दिल्ली मुख्य सचिवों को भी तलब किया है। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने कहा कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण वाले 13 मुख्य स्थानों को प्रदूषकों से मुक्त किया जाना चाहिए। कोर्ट ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने मे कटौती किए जाने के बावजूद बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर पर चिंता व्यक्त की है।

प्रदूषण बना ‘दिल्ली का प्रमुख त्योहार’, ​बच्चों को मिलती हैं ज्यादा छुट्टियां, निबंध वायरल 

कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि दिल्ली बुरी तरह पीड़ित है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज भी लगभग 600 है। लोग सांस कैसे लेंगे?’ केजरीवाल सरकार ने अदालत को बताया कि ऑड-ईवन योजना की वजह से प्रदूषण में 5-15 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह परिणाम और बेहतर हो सकते हैं कि यदि इस योजना के तहत कोई छूट न दी जाए। पराली जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है। साथ ही कहा कि पिछले साल ऑड-ईवन के प्रभाव को लेकर कोई शोध नहीं हुआ।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ऑड-ईवन समाधान नहीं हो सकता है। दिल्ली सरकार की तरफ से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यदि ऑड-ईवन योजना के तहत मिली कुछ छूटों को हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे कि दोपहिया वाहनों को मिली छूट तो इससे मदद मिलेगी। हम इसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, अगर दुपहिया वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी तो शहर में ठहराव आ जाएगा।

Related Post

CM Bhajan Lal

पश्चिमी राजस्थान में लगेगी 60 गीगावाट क्षमता की सोलर, विंड एवं हाइब्रिड परियोजना

Posted by - October 22, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) और यूएई के निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवैदी की…
संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र कल से, नागरिकता संशोधन विधेयक पर घमासान मचना तय

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय…
इमरान हाशमी

दिल्ली प्रदूषण: इमरान हाशमी बोले- ‘चेहरे’ की शूटिंग से पहले मुझे एक गैस मास्क मिले

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग…
रमजान में पहला रोजा शनिवार को

रमजान में पहला रोजा शनिवार को, सबसे बड़ा 14 घन्टे 58 मिनट का होगा 30वां रोजा

Posted by - April 24, 2020 0
सोनभद्र। अल्लाह की इबादत का सबसे ज्यादा पाक (पवित्र) महीना रमजान में पहला रोजा शनिवार को रखा जायेगा। वहीं सबसे…
प्रज्ञा ठाकुर

शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, बोली-उनके कर्मों की सजा मिली

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित…