मालगाड़ी बेपटरी

शाहजहांपुर में मालगाड़ी के कई डिब्बे बेपटरी हो गए, ट्रेनें हुई लेट

749 0

शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन के अटसलिया रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही पटरी कई मीटर क्षतिग्रस्त भी हो गई है। इस हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें स्टेशनों पर रोक दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव- Video वायरल 

ये हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ था। मालगाड़ी बरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त तेज आवाज हुई और ट्रेन घिसटती हुई दूर चली गई। इस हादसे के बाद आस-पास के गांव के लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे के कारण जान का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के कारण बरेली से लखनऊ जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें लेट हो गई। फिलहाल ट्रैक को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित, मिले ₹2-2 लाख

Posted by - June 16, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और…
PM Modi

PM मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को करेंगे संबोधित

Posted by - July 3, 2022 0
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आज हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में दूसरा दिन…
CM Dhami

बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: धामी

Posted by - February 9, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हल्द्वानी (Haldwani Violence) के बनफुलपुरा क्षेत्र में शान्ति…
CM Dhami

धामी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए गठबंधन के नेता चुने जाने पर दी बधाई

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को…