CM Vishnudev Sai

शबरी के बेर लेकर रामलला के दर्शन करेंगे CM विष्णु देव साय

303 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

विधानसभा-लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) सहित मंत्रिमंडल के सदस्य 13 जुलाई को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या रवाना होंगे। 22 सीटर यह चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का स्वागत किया जाएगा।

CM साय ने 70 मितानिनों के बैंक खातों में अंतरित किया 90 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य शाम को वापस लौट आएंगे।

शिवरीनारायण में ही प्रभु ने खाए थे झूठे बेर

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के झूठे बेर खाए थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

Related Post

President Murmu

एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (19th National Jamboree) के समापन समारोह में शुक्रवार…
CM Dhami

सरदार पटेल ने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का किया महान काम : मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार…