हजारों मछलियां सड़क पर

कानपुर : मछलियों से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटी मछलियां और पुलिस ने खदेड़ा

1114 0

कानपुर। कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदी हजारों मछलियां सड़क पर तड़पती हुई नजर आईं।

इस बीच सड़क फैले छिछले पानी में हजारों मछलियों के फैल जाने से पूरा नजारा ही बदल गया। मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाने के बजाय जमीन पर पड़ी हुई मछलियों को पकड़कर झोले में भरने लगे।

झारखंड : बीजेपी को आजसू के बाद सहयोगी लोजपा ने छोड़ा साथ 

बता दें कि कुछ ही देर में वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग मछलियों काे पकड़-पकड़ कर अपने बैग में भरते हुए नजर आये। जिस राहगीर को जितनी मछलियां ले जाती बनी वह उतनी उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया।

इस कारण सड़क पर भीषण जाम भी लग गया। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मछली लूटने को लेकर बीच सड़क पर भीषण हंगामा होने लगा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा।

इस दौरान कुछ पुलिस वाले भी आसपास से पॉलिथीन ढूंढकर लाए और उन्होंने भी मछलियां भरना शुरु कर दिया। यह घटना सुबह सात बजे हुई इस घटना के बाद करीब चार घंँटे तक सड़क पर हर ओर सिर्फ मछलियां ही मछलियां नजर आ रही थीं।

Related Post

BJP

2-3 जुलाई को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, पीएम होंगे शामिल

Posted by - June 1, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस साल हैदराबाद (Hyderabad) दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का…
More than 200 Naxalites surrendered

लाल आतंक का अंत! 200 से अधिक नक्सलियों ने CM विष्णु देव साय के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Posted by - October 17, 2025 0
रायपुर। नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चल रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। एक…

जायरा वसीम: उनका निजी मामला है, बॉलीवुड ने कभी किसी को नहीं रोका -रजा मुराद

Posted by - July 1, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद इस मुद्दे पर अनेक लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे…

लखीमपुर मामले में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मुलाकात के लिए मांगा समय

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रपति…