गृह मंत्री शाह का आज चंडीगढ़ दौरा, कई प्रोजेक्टों पर लिए जाएंगे फैसले

864 0

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर क्षेत्रीय परिषद की चंडीगढ़ में होने वाली 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह पहली बार चंडीगढ़ आएंगे इससे पहले वह लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद किरण खेर के लिए प्रचार करने सेक्टर-27 के रामलीला मैदान आए थे।

ये भी पढ़ें :-यौन शोषण के आरोपों में BJP नेता स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार 

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ट्राइसिटी में रिंग रोड प्रोजेक्ट, मोनो या फिर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर कई सालों से लंबित योजनाओं को रफ्तार दे सकते हैं। चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शहर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें :-जीएसटी काउंसिल की बैठक में कंपनियों को मिली बड़ी राहत 

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री परिषद के उपाध्यक्ष और बैठक के मेजबान हैं। यह बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 होटल माउंटव्यू में होगी। पहले यह बैठक 3 सितंबर को होनी थी। लेकिन, गृह मंत्री का शेड्यूल बदलने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा था।

Related Post

Temple Economy Model

सीएम योगी के ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था

Posted by - February 18, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक पर्यटन केवल आस्था का विषय नहीं रहा, बल्कि यह प्रदेश की…
ss sandhu

निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूरा करें : मुख्य सचिव

Posted by - July 21, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने एनएचएआई (NHI) के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को कोलकाता में राजभवन में मुलाकात…

इस योगासन के अभ्यास से कंट्रोल रहेगी डायबिटीज की बीमारी

Posted by - October 9, 2019 0
लखनऊ डेस्क।  डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी एक लाइलाज बीमारी है। डायबिटीज तब होती है, जब अग्न्याशय यानी पैंक्रिअस पर्याप्त मात्रा…