Yogi

योगी के अर्थमंत्र का कायल हुआ सोशल मीडिया, 36 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग ‘योगीनॉमिक्स’

494 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मुम्बई से डोमेस्टिक रोड शो का शुभारंभ कर दिया है। अगले 22 दिन में देश के नौ बड़े शहरों में टीम योगी रोड शो (Road Show)के जरिए प्रदेश में 17 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने के लिए रोड शो करेगी। मुख्यमंत्री योगी का यह प्रयास सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मुख्यमंत्री योग गुरुवार को जिस वक्त मुम्बई में बैंकर्स और निवेशकों से मिलकर उन्हें प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे, उस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्थिक नीतियों की हैशटैग योगीनॉमिक्स के जरिए सराहना करते दिखे। ट्विटर पर हैशटैग योगीनॉमिक्स (#Yoginomics) और #योगीजी‘ घंटों टॉप ट्रेंड में बने रहे। इस दौरान यूजर्स मुम्बई में आयोजित रोड शो के इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट करके योगी के प्रयासों की सराहना करते दिखे।

ट्विटर पर करीब 36.27 करोड़ यूजर्स तक #Yoginomics पहुंचा। तकरीबन 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। इसके अलावा लगभग 23.5 हजार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए सीएम योगी आर्थिक नीतियों को प्रदेश के विकास के लिए उपयोगी बताया।

योगी सरकार ने सूबे में 1220 से अधिक रैन बसेरे की कराई व्यवस्था

यूजर्स के अनुसार जिस तरह से योगी सरकार निवेशकों से संपर्क कर रही है वो काबिले तारीफ है। उत्तर प्रदेश में उद्योग धंधे का माहौल बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

Related Post

जिस पोस्ट को लेकर ट्विटर ने बंद किया था राहुल गांधी का अकाउंट, अब फेसबुक-इंस्टा ने भी किया ब्लॉक

Posted by - August 20, 2021 0
फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें रेप पीड़िता के…
Pushkar Singh

सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : पुष्कर सिंह धामी

Posted by - March 31, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के माध्यम…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के चारों तरफ बना सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह

Posted by - January 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। आगामी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का एक बार फिर केंद्र पर हमला कहा-‘न कोरोना पर काबू, न पर्याप्त वैक्सीन’

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। देश में रोजाना कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में…