CM Dhami

जोशीमठ की यथास्थिति से उत्तराखंड के सीएम धामी ने शाह को कराया अवगत

383 0

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात कर जोशीमठ (Joshimath) की यथास्थिति से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही राहत व बचाव कार्यों के बारे में बताया।

उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी दी व आपदा राहत के लिए केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, बद्रीनाथ का शीतकालीन निवास स्थान है व सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ पुराने भू-स्खलन के मोटी परत के मलबे के ऊपर बसा है। यद्यपि भू-स्खलन, भवनों में दरारों का इतिहास पुराना है लेकिन दो जनवरी की रात से भवनों में मोटी दरारें दृष्टिगोचर हुई व जेपी प्लांट के नीचे 500 एलपीएम की नई धारा फूटने की शिकायत प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है। जिसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 25000 है, पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 है, उसमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें परिलक्षित हो चुकी हैं, अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं। धामी ने कहा कि वहां पुनर्वास के लिए पांच स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनका भू-गर्भीय परीक्षण किया जा रहा है। जोशीमठ के कुल 09 वार्ड में से 04 वार्ड पूर्णरूपेण प्रभावित हैं जबकि 08 केन्द्रीय तकनीकी संस्थान प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक परीक्षण कर रहे है।

Related Post

CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

Posted by - April 7, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…
Actress Kriti Sanon met CM Dhami

एक्ट्रेस कृति सेनन ने टीम के साथ की सीएम धामी से भेंट

Posted by - September 23, 2023 0
देहरादून। नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन (Kriti Sanon) फ़िल्म निर्माता…
RANDEEP SURJEWALA

कांग्रेस का सवाल-साठ हजार करोड़ की राफेल डील में किसे दिए गए करोड़ों के ‘गिफ्ट’?

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में जब भारत और फ्रांस…
parkash javedkar

छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ (Naxalite Activity in Chhattisgarh) में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों…
जावड़ेकर

भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात नहीं आई सामने: जावड़ेकर

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय अध्ययनों में ऐसी कोई बात…