वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास, अनुपम समेत इन स्टार्स ने दी बधाई

929 0

बॉलीवुड डेस्क। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। 24 साल की उम्र में सिंधु ने अपना पांचवां वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल जीता। सिंधु की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। स्विट्जरलैंड के बसेल में खेले गए महिला एकल के फाइनल मुकाबले में सिंधु ने मात्र 38 मिनट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा का हरा दिया।

ये भी पढ़ें :-

आपको बता दें करण जौहर ने लिखा- भारत के लिए ये कितने गर्व का क्षण है। #BWFWorldChampionship में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनने की इस अद्भुत उपलब्धि पर पीवी सिंधू को बधाई। #WhoRunTheWorld

शाहरुख खान ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए पीवी सिंधू को बधाई। आपने अपनी प्रतिभा से देश का नाम ऊंचा कर हमें गौरवान्वित किया है। ऐसे ही इतिहास बनाती रहें।

अनुपम खेर ने लिखा- ‘प्यारी पीवी सिंधु को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई। आपकी जीत से हमें गर्व महसूस होता है। हमें जश्न मनाने का बहाना देने के लिए शुक्रिया। आपकी यात्रा प्रेरणादायक है। जय हो, जय हिंद।’

Related Post

उद्धव

उद्धव बोले- बीजेपी से संबंध टूटा हिंदुत्व से नहीं, राम मंदिर के लिए एक करोड़ दान

Posted by - March 7, 2020 0
अयोध्या। महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : आईएमएफ व विश्व बैंक ने सदस्य देशों को दिया मदद का आश्वासन

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने में सदस्य देशों को मदद…
हैदराबाद केस

लोकसभा सांसद में हैदराबाद मामले की हुई चर्चा, जया बच्चन समेत अन्य लोगों ने कही ये बात

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। बीते दिनों हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की दर्दनाक घटना…