इस तरह करे गुलाब का इस्तेमाल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

1001 0

लखनऊ डेस्क हर किसी की चाहत होती है कि वह सुंदर दिखे। इसके लिए न जाने आप कितना जतन करती होंगी। इसके लिए गुलाब की सुगंध और विविध रंगों से न केवल हमारी इंद्रियां आनंदित होती हैं, बल्कि इसमें कई गुण होते हैं, जो सौंदर्य और सेहत के लिए अनुकूल हैं।

ये भी पढ़ें :-कील-मुंहासों की वजह से आपके चेहरे पर हो गये गड्ढे, इस घरेलू उपाय से पा सकते हैं निजात 

1-नहाने जाने से बिल्कुल पहले पानी में गुलाब की कुछ पत्तियां डाल दी जाएं, तो आपके हाथ-पैर साफ रहते हैं और आपके शरीर से पसीने की बदबू भी नहीं आती। गुलाब का फूल आपकी स्किन के लिए कई मायनों में बहुत फायदेमंद है।

2-त्वचा को मुलायम बनाने के लिए देसी गुलाब के दो फूलों को पीस लें। इसे आधा कप कच्चे दूध में डालें और मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। जब पैक सूख जाए, तब इसे हल्के हाथों से रगड़कर उतारें और सामान्य पानी से धोएं।

3-थोड़े से गुलाबजल को एक कटोरी में ठंडा करें। कॉटनवूल की मदद से ठंडे गुलाब जल से त्वचा को साफ करें तथा त्वचा को हल्के-हल्के थपथपाएं। ऐसा नियमित करने से त्वचा में निखार आगा। यह गर्मियों तथा बरसात ऋतु में काफी उपयोगी साबित होता है।

4-ठंडा सत्त तैयार करने के किए गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को छह घंटे के लिए रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन गुलाब की पंखुड़ियों को निचोड़कर रस निकालें। इस सत्त को मेहंदी में मिलाकर लगाने से बालों की डीप कंडीशनिंग हो जाती है।

Related Post

महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण आगामी दिसंबर को होगा। हालांकि शपथ ग्रहण…
डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डब्ल्यूएचओ से खुश नहीं, बोले- जल्द दूंगा बयान

Posted by - May 19, 2020 0
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बारे में फिलहाल कोई…
राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद

राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद, पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने जताया विरोध

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा के 250वें सत्र के प्रारंभ होने पर आसन का नजारा कुछ बदला सा लग रहा था। यह…