सोनाक्षी सिन्हा को लगी हथकड़ी

सोनाक्षी सिन्हा को लगी हथकड़ी, वीडियो वायरल होने से मची सनसनी

1225 0

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें हथकड़ी पहने हुए दिखाया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है ‘वाइब्रेशन’ वाली एक्सरसाइज

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी चमचमाता हुआ गाउन पहने दिखाई देती हैं। पीछे से आकर कोई उनके दोनों हाथों में हथकड़ी लगा देता है। सोनाक्षी विरोध करती हैं और बेबस होकर कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कुछ नहीं किया। वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स इस पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आख़िर क्या हुआ है।

https://www.instagram.com/p/B0z2KhcnznZ/?utm_source=ig_web_copy_link

इसी वीडियो में सोनाक्षी के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी उनकी तरफ़ देखते हुए आगे जा रही हैं, जैसे पीछा छुड़ाना चाहती हो। इन वीडियोज़ की सच्चाई सामने आना बाक़ी है, लेकिन इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले वीरल भयानी ने इसके साथ लिखा है लगता है, सोनाक्षी किसी मुसीबत में हैं।

https://www.instagram.com/p/B0z3l_Nn9fN/?utm_source=ig_web_copy_link

अभी यह तय नहीं हुआ है कि वीडियो की सच्चाई क्या है। कुछ लोग इसे किसी प्रमोशनल कैम्पेन का हिस्सा भी मान रहे हैं, जिसके बारे में खुलासा बाद में होने की उम्मीद है। सोनाक्षी पिछले दिनों जातिसूचक टिप्पणी के कारण ख़बरों में रही थीं, जिसके लिए उन्होंने वाल्मीकि समाज से माफ़ी भी मांगी थी।

मुरादाबाद की एक इवेंट कम्पनी ने सोनाक्षी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई

इससे पहले मुरादाबाद की एक इवेंट कम्पनी ने सोनाक्षी के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। सोना पर आरोप था कि एडवांस पेमेंट लेने के बाद वो एक प्रोग्राम में शामिल नहीं हुई थीं। सोनाक्षी ने ट्वीट के ज़रिए इस मामले में अपनी बात रखी थी।सोनाक्षी की फ़िल्म खानदारी शफ़ाखाना इस वक़्त सिनेमाघरों में है। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल में दिखायी देंगी। जो 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही है।

 

Related Post

बिहार-झारखंड की टॉपर बॉबी प्रशांत

मिलिए बिहार-झारखंड की टॉपर बॉबी प्रशांत से, IAS बन करना चाहती हैं देश की सेवा

Posted by - July 16, 2020 0
पूर्णिया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के घोषित नतीजों में भवानीपुर की एक किसान की बेटी बॉबी प्रशांत ने 99.2 प्रतिशत…
Kareena Kapoor

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर जाने कैसा था सैफ अली खान का रिएक्शन?

Posted by - October 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor)  इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के खूबसूरत टाइम को इंजॉय कर रही हैं। इस…
National Women's Commission

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट के साथ, किन लोगो पर लगाया यौन उत्पीड़न का मामला

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवूड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता महेश भट्ट के नाम महिलाओं का यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राष्ट्रीय…