जानें कमर दर्द होने का कारण और क्या हैं उपाय

1402 0

लखनऊ डेस्क। अक्सर लोग सोचते हैं कि कमर दर्द का कारण बढ़ती उम्र है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं। कई बार गलत तरीके से उठने-बैठने, चोट,खान-पान में गड़बड़ी,गर्भावस्था या फिर और भी बहुत कारणों से कमर में दर्द हो सकता है। आइये जानें –

ये भी पढ़ें :-बरसात के मौसम में खानपान में लाएं ये बदलाव, होगा वजन कम 

1-हाई हील्स या स्टिलेटोज की महिलाएं दीवानी हैं। स्टाइलिश लुक देने वाली हील्स को पहनकर क्या एहसास होता है, ये आप अच्छे से जानती होंगी। हाई हील्स पहनने से कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। साथ ही पैर में दर्द और सूजन भी रहती है। इसमें अर्थराइटिस होने का खतरा रहता है। हील्स पहनने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है।

2-रीढ़ कि हड्डी में दर्द होने के कई कारण हैं। खराब जीवनशैली, उठने-बैठने का गलत पोस्चर, उम्र बढ़ना और आनुवंशिक कारण। सिर्फ पीठ का दर्द ही नहीं बल्कि स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं भी होती हैं। स्टडी के मुताबिक, ऑफिस में एक ही अवस्था में गलत पोस्चर में ज्यादा समय तक बैठने से पीठ, कमर या गर्दन के दर्द से जूझना पड़ सकता है।

3-जब रीढ़ या स्पाइन सही अवस्था में नहीं रहती तो पीठ की मांसपेशियां, लिगमेंट्स और डिस्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। मजबूत मांसपेशियां रीढ़ को उचित सीध में रखती हैं और पीठ दर्द से बचाती हैं। रीढ़ के किसी भी हिस्से पर दबाव पडऩे से पीठ में दर्द हो सकता है।

कमर दर्द को कम करने के घरेलू उपाय-

1-कमर में लगातार अकडऩ बनी रहती है तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक डाल कर नहाएं। इससे बहुत आराम मिलेगा।

2-कमर दर्द में आराम पाने के लिए एक चम्मच शहद में दालचीनी पाउडर की एक ग्राम मात्रा मिलाकर सुबह शाम दिन में दो बार खाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

3-तवे पर अजवाइन को हल्का-सा भून लें फिर इसे चबाकर खाएं। इससे भी कमर दर्द धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

Related Post

यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

कोरोनावायरस पर भारत की बड़ी कामयाबी, वैज्ञानिकों ने खोजा वुहान जैसा कोरोना स्ट्रेन

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस को लेकर भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत के वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमित मरीजों में न…
Budget session of Parliament

भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: पीएम मोदी

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एकाउंटेंट जनरल एंड डेप्युटी एकाउंटेंट जनरल कॉनक्लेव पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सीएजी…

स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में मसक्कली गर्ल, सैंडल्स की कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Posted by - May 31, 2019 0
डेस्क। मसक्कली गर्ल सोनम आहूजा अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सोनम के स्टाइल स्टेटमेंट में…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

अब पीके करेंगे केजरीवाल का बेड़ा पार,सिसोदिया बोले-अबकी बार 67 पार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे। यह जानकारी…