‘आर्टिकल 15’ पर रोक की याचिका को SC ने किया खारिज

968 0

नई दिल्ली आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’  को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ‘ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया संस्था’ की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें :-कबीर सिंह की कमाई में फिर आया उछाल, जानें कमाए कितने करोड़ 

आपको बता दें न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, ‘‘ आप कानून के अंतर्गत उपयुक्त प्राधिकार के पास जाएं।’’ आयुष्मान खुराना अभिनीत यह फिल्म 28 जून को रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें :-सपना के bjp में शामिल होते ही उमड़ा फैंस का प्यार, यूजर ने लिखा- अब आया ऊट पहाड़ के नीचे

जानकारी के मुताबिक याचिका में फिल्म के शीर्षक ‘आर्टिकल 15’ पर आपत्ति उठाते हुए कहा गया है कि इससे संविधान के आर्टिकल 15 के प्रति लोगों में गलत अवधारणा बनेगी। भारत सरकार की इजाजत के बगैर फिल्म का नाम ‘आर्टिकल 15’ नहीं रखा जा सकता।  याचिका में मांग की गई है कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड को निर्देश दिया जाए कि वह फिल्म के प्रदर्शन का जारी प्रमाणपत्र निरस्त करे।

Related Post

बापू की पुण्यतिथि पर राहुल, मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को राष्ट्र ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।…
Remo DSouza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Posted by - December 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रेमो को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के…
Richa Chadha

मैडम चीफ मिनिस्टर में दमदार किरदार में दिखीं ऋचा चड्ढा, ट्रेलर रिलीज

Posted by - January 6, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है।…