CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने किया स्मार्ट रीडिंग जोन लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण

356 0

रायपुर। नालंदा परिसर लाइब्रेरी की तर्ज पर रायपुर के मोतीबाग में नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai ) आज लोकार्पण किया है। इस अवसर पर वे युवाओं के साथ परिचर्चा करेंगे और सदस्यों को स्थायी सदस्यता कार्ड का वितरण भी किया।

रायपुर के नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर मोतीबाग में नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी ‘तक्षशिला’ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai ) 10 मार्च को लोकार्पण करेंगे। छत्‍तीसगढ़ की यह दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा यहां 24 घंटे पढ़ सकेंगे।

उन्हें 11 मार्च से यह सुविधा मिलेगी। अब तक 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता ले ली है। करीब 750 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण 8.05 करोड़ रुपये से किया गया है।

अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। दो मंजिली बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 10 हज़ार किताबें उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। निश्शुल्क वाई-फाई का लाभ भी मिलेगा। तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा है। पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है।

यहां दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। तक्षशिला के रूफटाप में बेहतर वातावरण के बीच युवा पढ़ाई कर सकेंगे। टेबल-कुर्सी लगाई गई है। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने कहा कि सदस्यों की मांग के आधार पर किताबों की खरीदी के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Related Post

CM Bhajan Lal

प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशिप से देश में विकास को मिली अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री

Posted by - November 13, 2024 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा से देश को 12 हजार करोड़ रुपये की सड़क, रेलवे,…
बापू के साथ बीजेपी का भी अपमान

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान बापू के साथ बीजेपी का भी अपमान , होगी कार्रवाई

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा के पटल पर बापू के हत्यारे नाथूराम…
CM Dhami

केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Posted by - August 5, 2023 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान…
पद्म श्री मोहम्मद शरीफ

पद्म श्री मोहम्मद शरीफ ने लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार करना है जीवन का लक्ष्य

Posted by - January 26, 2020 0
अयोध्या। लावारिस शवों का दाह संस्कार करने के लिए पद्म श्री के लिए नामित किए गए मोहम्मद शरीफ ने मीडिया…