PM Modi

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गुंजी में सेना के जवानों से की मुलाकात

448 0

नैनीताल। प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की तथा आदिकैलाश के दर्शन करने के साथ ही गुंजी में सेना के जवानों से मुलाकात की।

श्री मोदी (PM Modi) बरेली से सीधे चीन सीमा से सटे छोटे कैलाश (आदिकैलाश) पहुंचे। ज्योलिंकोंग एयरपोर्ट से वह पार्वती कुंड पहुंचे और शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना की। यहां मौजूद पुरोहितों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करायी।

Image

उन्होंने (PM Modi) आदि कैलाश के दर्शन भी किये तथा डमरू और शंख भी बजाया। पार्वती ताल के किनारे बैठ कर उन्होंने आदिकैलाश पर्वत के दर्शन किये।

यहां से प्रधानमंत्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में चीन की सीमा से लगे गुंजी पहुंचे। उन्होंने गुंजी, नाभि, कुटी और बूंदी गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया।

Image

श्री मोदी (PM Modi) ने चीन सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी और सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने यहां कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Related Post

मास्क सेनेटाइजर

सरकार ने मास्क, सेनेटाइजर का उत्पादन बढ़ाने को कहा,निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिये सरकार ने मास्क, सेनेटाइजर तथा संबंधित वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाने को कहा…
'कलाम अन्नक्षेत्र' सामुदायिक भोजशाला

आईईटी,लखनऊ में ‘कलाम अन्नक्षेत्र’ सामुदायिक भोजशाला भरेगी गरीबों का पेट

Posted by - April 2, 2020 0
लखनऊ। वर्तमान में कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट से निपटने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने…
CM Dhami

सीएम धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून: “गांव चलो अभियान” अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के *ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…