CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारी, की ये मांग

238 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण के चेम्बर्स के निर्माण के लिए सहयोग धनराशि और एमडीडीए में प्रस्तुत मानचित्र में विकास शुल्क को माफ किए जाने एवं विकास शुल्क मुक्त किए जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के अधिकतर सदस्य नये अधिवक्ता हैं और विभिन्न जनपदों से आकर अधिवक्ता व्यवसाय में कार्यरत हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह भवन निर्माण में आने वाले व्ययों में आनुपातिक सहयोग कर सकें।

Related Post

SS Sandhu

विद्युत विभाग अगले 15 साल को ध्यान में रखकर बनाएं योजनाएं: मुख्य सचिव

Posted by - February 8, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने विद्युत विभाग को योजनाओं की डीपीआर टाइमलाइन से तैयार करने के निर्देश देते हुए…
Mamta Banerjee

ममता ने कोरोना संकट के लिए PM मोदी को जिम्मेदार ठहराया, बोलीं- एक वैक्सीन एक दाम क्यों नहीं?

Posted by - April 22, 2021 0
कोलकाता। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने दक्षिण दिनाजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कोविड वैक्सीन के मुद्दे पर…