cm yogi

इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी: सीएम योगी

430 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी पीड़ा का निवारण कराया जाएगा। यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी सन्तुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 225 लोगों की समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री (CM Yogi)  खुद गए। इत्मीनान से एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया।

साथ ही आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आए लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निबटे

पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि लोगों को दोबारा परेशान न होना पड़े।

जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए।

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गुंजी में सेना के जवानों से की मुलाकात

साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Related Post

Congress Protest

उत्तराखंड : गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा को शामिल करने का विरोध, कांग्रेसियों ने फूंका CM का पुतला

Posted by - March 5, 2021 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। अल्मोड़ा में कांग्रेस ने राज्य…
cm yogi

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप जयंती एवं बड़े मंगल पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती (Maharana Pratap Jayanti) एवं…
M Devraj

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने हरदोई एवं उन्नाव में समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष  एम0 देवराज (M Devraj) ने किसान को निजी नलकूप कनेक्शन चालू किये बगैर बिल…
cm yogi

गरीबों की हाय बहुत तेजी से लगती है इसीलिए यह पैसा पकड़ा गया: योगी

Posted by - December 27, 2021 0
प्रतापगढ़ में जनविश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बबुआ नोटबंदी का…
AK Sharma

विपक्षियों को रास नहीं आ रही देश की खुशहाली, कर रहें राष्ट्रहित का विरोध : एके शर्मा

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित…