cm yogi

नेशन फर्स्ट की भावना के साथ अपना अमूल्य योगदान देंगे सफल अभ्यर्थी: सीएम योगी

350 0

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया। नतीजे घोषित होने के बाद सीएम योगी (CM Yogi) ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अपने आधिकारिक ट्विवटर हैंडल पर सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा, ‘यूपीएससी की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2022’ में सफल सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना, अटूट कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।’

उल्लेखनीय है कि फाइनल रिजल्ट में कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिसमें से 345 जनरल, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 अन्य पिछड़ा वर्ग, 154 एससी और 72 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं। 178 अभ्यर्थियों की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए निर्धारित हो समयसीमा: एके शर्मा

आयोग ने इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। टॉपर्स की टॉप टेन लिस्ट में 6 लड़कियां और 4 लड़के हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2022 में सिविल सेवा परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा, 2022 का आयोजन किया था। इसके बाद जनवरी से मई 2023 के बीच पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू हुए थे।

Related Post

Cow

स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसपोर्टेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार

Posted by - August 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के गौ पालकों की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति उनका रुझान बढ़ाने…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज पहुंचेंगी लखनऊ

Posted by - September 27, 2021 0
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंचेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह यूपी चुनाव…
kalyan singh

पंचतत्व में विलीन हुए बाबूजी, जय श्रीराम के नारों के बीच बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

Posted by - August 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का सोमवार को…