हंसराज हंस

मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं केजरीवाल, इनके खिलाफ करूंगा मुकदमा : हंसराज हंस

1349 0

नई दिल्ली। पंजाबी गायक व उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालऔर अन्य आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हंसराज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी छवि ‘धूमिल’ करने को लेकर यह कार्रवाई करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव 2019: AAP को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पार्टी के विधायक

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया

विदित हो कि आप नेता केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया था। इसलिए वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से आम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: मैं कहता हूं- चौकीदार, लोग कहते हैं- चोर है – राहुल गांधी 

हंस ने कहा कि वह केजरीवाल समेत आप नेताओं के आरोपों से बेहद आहत

हंसराज ने कहा कि मैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती है। अगर मैं धर्मपरिवर्तन कर इस्लाम कबूल करता तो वह मां मुझे मार ही डालती। हंस ने कहा कि वह केजरीवाल समेत आप नेताओं के आरोपों से बेहद आहत हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Related Post

dairy

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी सरकार (Yogi Government) में उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं तरक्की की नई इबारत लिख रहीं हैं। प्रदेश…

हरियाणा में उभरा नया सियासी समीकरण, सैनी व मायावती मिलाएंगे हाथ

Posted by - February 9, 2019 0
चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। इनेलो से नाता तोड़ चुकी बहुजन समाज पार्टी अब कुरुक्षेत्र…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म, नजर आएगी यह एक्ट्रेस

Posted by - June 7, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस साल की शुरुआत में अपने बर्थडे पर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा…