भाजपा उम्मीदवार रवि किशन

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन का पर्चा हो सकता है रद, जानें क्या है मामला

998 0

गोरखपुर। शैक्षिक योग्यता को लेकर गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन पर भी सवाल उठा है। कुशीनगर के एक युवक ने जिला निर्वाचन अधिकारी गोरखपुर से रवि किशन की शैक्षिक योग्यता को लेकर शिकायत की है। मामले को संज्ञान में लेकर इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-स्मृति डिग्री को लेकर सिद्धू तंज, बोले- 2024 के चुनाव से पहले KG में एडमिशन ले ही लेंगी 

आपको बता दें कुशीनगर के रहने वाले संतोष कुमार ने रवि किशन के शिक्षा को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी गोरखपुर से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा रवि किशन ने गोरखपुर से जो हलफनामा दिया है, उसमें उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट दिखाई है। जिसकी सत्यता की पड़ताल की जा रही है। अगर दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो रवि किशन का नामांकन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका गांधी बोली- मोदी जी किसान के खेत भी तो सुरक्षित रखिए, यह भी है राष्ट्रवाद

जानकारी के मुताबिक  भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन को भाजपा ने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। रवि किशन 2014 में कांग्रेस टिकट पर जौनपुर से लड़े थे। अब गोरखपुर से रवि किशन की दावेदारी मुश्किल में पड़ सकती है।

Related Post

AK Sharma

सरदार पटेल ने राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया: एके शर्मा

Posted by - November 25, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार…

उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम में लगा कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर

Posted by - February 4, 2021 0
उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक, धीरज साहू , के निर्देशानुसार इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा…
प्रियंका गांधी रोड शो

प्रियंका गांधी का गाजियाबाद रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 5, 2019 0
गाजियाबाद। गाजियाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी को देखने…
cm yogi

पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व से विश्व में जमी भारत की धमक : सीएम योगी

Posted by - June 4, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भारत…