cm yogi

आत्मीयता के पुट में सबको दिया कार्रवाई करने का भरोसा: सीएम योगी

464 0

गोरखपुर। चिंता नहीं करिए। घबराइए बिलकुल मत, हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। समस्या कोई हो, हम उसका समाधान करेंगे।

आत्मीयता के पुट में यह भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को दिया। नगर निकाय चुनाव आचार संहिता के कारण करीब एक माह बाद जनता दर्शन आयोजित हुआ।

गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में पिछला जनता दर्शन कार्यक्रम 9 अप्रैल को लगा था। इस बार करीब 100 लोग अपनी समस्याएं बताने पहुंचे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे।

उनके प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। एक महिला ने अधिक बिजली बिल में छूट देने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिया कि जितना भी संभव होगा, छूट दिलाएंगे।

सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला है जनादेश : योगी

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी (CM Yogi) ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।

Related Post

Manoj Kumar and Prashant Kumar met the injured devotees

घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भ नगर । मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar) और डीजीपी प्रशांत कुमार गुरुवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भी…
चिराग पासवान

चिराग पासवान का बीजेपी पर निशाना, बोले- महात्वाकांक्षा की वजह से नहीं बनी महाराष्ट्र में सरकार

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर विपक्ष तो विपक्ष एनडीए में शामिल एलजेपी ने भी आलोचना…
CM Yogi

बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्राः मुख्यमंत्री

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष…
Raipur

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Posted by - July 15, 2022 0
रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर (Raipur)…
Congress

प.बंगाल: मतदान से पहले बमबारी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव…