CM Dhami

सीएम धामी ने भाऊराव देवरस सभागार का किया लोकार्पण

369 0

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) और पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने आज विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में निर्मित भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं, शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने उपस्थित जनता और छात्र छात्राओं से कहा कि आने वाले 10 वर्ष उत्तराखंड उन्नति की होगी। इसके लिए प्रदेश में नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सब के लिए गौरव की बात है। हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी स्वयं सहायता महिलाएं पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर इनको बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि ये उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जो उत्तराखंड के हित में है। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी जनता को दी गई। उन्होंने इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय को 50 लाख रुपये की धनराशि से विस्तार किए जाने, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण और मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का मुवानी आगमन पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वागत किया। उनके सामाजिक को कार्यों को भी याद किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए मुंबई वासियों ने भी धनराशि देकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में एमपी अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संकल्प दिवस (Sankalp Diwas) पर शुक्रवार सुबह घंटाघर में संकल्प दौड़ का…
Maharashtra BJP leader Devendra Fadnavis

CM उद्धव ठाकरे के आदेश पर सचिन वाजे को वापस सेवा में लाया गया : फडणवीस

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने…
यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : पहले चरण की प्रेक्टिकल परीक्षा 15 दिसम्बर से शुरू

Posted by - November 30, 2019 0
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की…