cm dhami

सीएम धामी ने आलाधिकारियाें को दी हिदायत, विकास कार्यों में न आए काेई बाधा

477 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिये लोग जो भी शिकायतें करते हैं, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आयुक्त और आईजी को सख्त निर्देश दिये हैं कि जो भी भ्रष्टाचारी हो, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में टॉल फ्री नम्बर 1064 पर जानकारी दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखण्ड में आने वाले बाहरी असामाजिक तत्वों पर रोक लगाना जरूरी है। इसके लिए पुलिस महकमे के साथ ही वन विभाग व अन्य विभागों को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इसके लिए सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाये जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी एवं तत्परता से करें। जन समस्याओं का निराकरण अपना दायित्व समझें। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। अधिकारी जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर विकास कार्यों को गति दें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनमानस के साथ ही जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठाएं और लोगों की सकारात्मक रूप से सुनवाई कर समस्या का समाधान करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी विभाग अपनी जिम्मेदारी दूसरे विभाग पर ना डाले। इससे कार्यों में विलम्ब होता है।

पर्यटन से उत्तराखंड की आर्थिकी में होगी बढ़ोतरी: मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में विकास कार्यों के जो प्रोजेक्ट वन विभाग की आपत्तियों के कारण लम्बित हैं, उनका सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सरलीकरण कर समाधान करें, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने आयुक्त दीपक रावत को निर्देश दिये कि कुमाऊं मण्डल में होने वाले विकास कार्यों की मानिटरिंग की जाए। कार्यों में कोताही और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, रामसिंह कैडा, डा. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आन्नद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ ही मण्डल और जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

AK Sharma

काला नमक चावल के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानो की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - October 27, 2023 0
सिद्धार्थनगर।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवम् सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  की अध्यक्षता…
CM Yogi

आपके लिए गरीब वोट बैंक हो सकता है, हमारे लिए वो परिवार का हिस्सा हैः सीएम योगी

Posted by - August 11, 2023 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) पर उत्तर प्रदेश की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
bihar

बिहार: विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष से विधेयक छीनने की कोशिश, सुरक्षा बलों से भिड़े विधायक

Posted by - March 23, 2021 0
पटना । बिहार विधानसभा में हंगामा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज (23 मार्च) विधानसभा में मारपीट और हाथापाई की…
cm dhami

राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा चिंतन शिविर: सीएम धामी

Posted by - November 25, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो…
CM Nayab Singh

डबल गोल्ड जीत देश का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ी, सीएम ने किया सम्मानित

Posted by - February 18, 2026 0
सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला और पुरुष टीम के जींद…