cm yogi

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, ”घबराइये मत, न्याय होगा

425 0

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में बुधवार को कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के बाद देर शाम दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार की सुबह जनता दरबार (Janta Darbar) लगाया। लगभग 300 से अधिक फरियादियों को सुना और कहा, ”घबराइये मत, आपके साथ न्याय होगा।”

गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह लगे जनता दरबार में भोर से ही फरियादियों का जमावाड़ा लगने लगा था। भोर से ही सक्रिय हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने शिवावतारी बाबा गोरखनाथ और ब्रह्मलीन गुरुओं का आशीर्वाद लेने के बाद सीधे जनता दर्शन में पहुंचे। यहां पहले से कतरबद्ध कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास जाना शुरु किया। एक एक कर सबकी समस्याएं सुनी।

इस दौरान देवरिया से जनता दरबार में फरियाद लेकर दो महिलाओं को सुना। इनकी समस्याओं भी गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, घबराइये मत, आपको न्याय मिलेगा।”

मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाएगा बजट: सीएम योगी

जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची अधिकांश महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें दुलारा और चॉकलेट दिया।

Related Post

Swachh School

‘155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान’ में नवयुवकों की भागीदारी महत्वपूर्ण

Posted by - September 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की सभी निकायों में ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ (Swabhav Swachhta-Sanskar Swachhta) थीम पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…
Keshav Maurya

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

Posted by - April 28, 2026 0
लखनऊ | आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने लखनऊ स्थित मेदांता (Vedanta) अस्पताल पहुँचकर उत्तर प्रदेश…
On Makar Sankranti, CM Yogi will offer Khichdi during Brahma Muhurta.

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Posted by - January 14, 2026 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही…
AK Sharma

सरदार पटेल ने राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया: एके शर्मा

Posted by - November 25, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार…