योगी ने अखिलेश-माया को बताया कसाईयों समर्थक, बोले-‘नंदी बाबा’ ने सिखाया सबक

1056 0

शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली की सत्ता पर काबित होने केे लिए यूपी की लड़ाई सबसे अहम मानी जा रही है। इसी बीच यूपी में गधे के बाद अब सांड पॉलिटिक्स की भी एंट्री हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की कन्नौज रैली में एक सांड के उत्पात पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने निशाना साधा था। इसके बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश-मायावती को कसाईयों का समर्थक करार दिया। वह यहीं रुके कहा कि ‘नंदी बाबा’ उन्हें सबक सिखाने आए थे।

ये भी पढ़ें :-राजपक्षे बोले- श्रीलंका आतंकियों से खुद निपट लेगा, नहीं चाहिए भारत से एनएसजी

जाने शाहजहांपुर चुनावी रैली में क्या बोले योगी?

यूपी के शाहजहांपुर में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम योगी ने कहा कि नंदी बाबा को जब यह पता चला कि कन्नौज में रैली कसाईयों का समर्थन करने वाले गठबंधन की रैली हो रही है। तो उन्होंने रौद्र रूप दिखाया। नंदी बाबा को हटाने के सारे जतन किए गए, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब उनसे यह प्रार्थना की गई थी भाई इस सपा का भी काम चलने दो तो वह शांत होकर वहां से चले गए थे।

दो दिन पहले कन्नौज में  डिंपल के समर्थन में हुई थी रैली

बता दें कि दो दिन पहले कन्नौज से महागठबंधन की उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में चुनावी रैली के लिए अखिलेश और मायावती पहुंचे थे। इस रैली के दौरान एक सांड लोगों के बीच घुस आया था और उस पर काबू पाने के चक्कर में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए थे। सभा में सांड़ घुसने पर अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की चुटकी ली थी।

Related Post

इंटरनेट

इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार न मानकर समझें दायित्व

Posted by - January 13, 2020 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार माना है और जम्मू-कश्मीर में  इंटरनेट पर लगी…

महाराज और एयर इंडिया दोनों बिकाऊ हैं’- कांग्रेस ने मीम शेयर कर सिंधिया पर साधा निशाना

Posted by - July 10, 2021 0
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने बड़ा इनाम दिया है, उन्हें नागरिक उड्डयन…
देवेंद्र फडणवीस

शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त है -देवेंद्र फडनवीस

Posted by - October 14, 2019 0
मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से डटी हुई हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को…
कोरोना

भारत में 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 24,879 मामले, संक्रमितों की संख्या 7.67 लाख पार

Posted by - July 9, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक 24,879 नये…