AK Sharma

बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया स्थगित किया, ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद लिया निर्णय

398 0

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) तथा विद्युत विभाग के विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, उसके घटक संगठनों के चेयरमैन तथा संयोजक समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे के साथ लंबी वार्ता के पश्चात 04 से 05 दिनों से चली आ रही कार्मिकों के कार्य बहिष्कार को सभी की सहमति से आज से स्थगित कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि कार्य बहिष्कार की समाप्ति पर ऊर्जा विभाग ने विद्युत कर्मचारी संघों को आश्वासन दिया कि विद्युत कर्मियों की मांगों पर शीघ्र ही विचार किया जाएगा। कुछ मांगों पर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाएगी तथा कुछ मांगों पर द्विपक्षीय एवम् त्रिपक्षीय समिति बनाकर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत् कंपनिया और विद्युत् कर्मी दोनों आपस में बेहतर कार्य संस्कृति, समन्वय एवं सामंजस्य बनाकर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाने में कार्य करेंगे। साथ ही बेहतर मानवीय व्यवहार भी प्रदर्शित करेंगे।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से यह भी मांग की है कि कार्य बहिष्कार के दौरान जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आया हो, उसे शीघ्र समाप्त किया जाएगा और प्रदेश में निर्धारित विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। अन्य विद्युत संबंधी कार्यों एवम् समस्याओ को भी जो कार्य बहिष्कार के कारण नहीं हो पाए हैं, उसे भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही बहिष्कार के दौरान  राजस्व वसूली में जो भी व्यवधान आया है, उसको भी मेहनत करके किए गए कम राजस्व वसूली की पूर्ति करेंगे।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया कि उनके प्रयासों से पावर कारपोरेशन और विद्युत कर्मचारी संगठनों के बीच संवाद के लिए माहौल बन सका और सभी के प्रयासों से यह आंदोलन समाप्त हुआ। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

Related Post

Siddharth Nath

UP के मंत्री सिद्धार्थ सिंह का आरोप-दिल्ली के CM ने जल्दबाजी में लगाया लॉकडाउन’

Posted by - April 20, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।…
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि के महास्नान से पूर्व उमड़े करोड़ों श्रद्धालु, संख्या 64 करोड़ पार, अफसर अलर्ट

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने…
CM Yogi

पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालयों में शीघ्र पूरा करें निर्माण कार्य: सीएम योगी

Posted by - September 29, 2023 0
लखनऊ। श्रमिकों के पाल्यों और निराश्रित बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए ‘अटल आवासीय विद्यालयों’ की स्थापना के बाद मुख्यमंत्री…
CM Yogi

उप्र में कृत्रिम रेत से बनेंगे मकान, योगी सरकार जल्द लाएगी मैन्युफैक्चर्ड सैंड पॉलिसी

Posted by - May 31, 2023 0
लखनऊ। तेजी से शहरीकरण और बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियों के कारण रेत की मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई है।…