AK Sharma

एके शर्मा ने सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट बस स्टेशन का किया शुभारंभ

431 0

वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को वाराणसी के पहले स्मार्ट बस स्टेशन को आमजन के लिए समर्पित कर दिया। स्मार्ट बस स्टेशन का शुभारंभ कर नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि इसका सुझाव वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं दिया था। प्रधानमंत्री के सुझाव पर नगर विकास विभाग ने लगभग 4 महीने में ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया। इसके लिए मंत्री ने विभागीय अफसरों को बधाई भी दी।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा सीएसआर पहल के तहत यह कार्य हुआ है। इस प्रयास से न सिर्फ वाराणसी में परिवहन का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा, जो प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधुनिक स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाएगा।

AK Sharma

खास बात यह है कि यह स्मार्ट स्टेशन सौर ऊर्जा से संचालित होगा और निर्माण में प्रयुक्त समस्त सामग्री रिसाइकिल कर उपयोग में लाई गई हैं। प्रयुक्त टाइल्स भी रिसाइकिल सामग्री से निर्मित हैं।

इस स्मार्ट बस शेल्टर में चार्जिंग की सुविधा भी होगी और सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे एलईडी लाइट भी लगाई गई है। जन जागरूकता के लिए डिस्प्ले बोर्ड पर समय-समय पर साफ-सफाई से संबंधित सूचनाएं भी प्रदर्शित की जायेंगी। नगर विकास मंत्री ने बताया कि यह कदम स्वच्छ भारत की तरफ एक प्रयास है। मंत्री ने बताया कि वाराणसी नगर निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रोजेक्ट लिए जाएंगे।

Related Post

AK Sharma

OTS के तहत मंगलवार शाम तक 14 लाख उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ: एके शर्मा

Posted by - November 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व…
CM Yogi

जीवन पर्यंत मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहे महंत दिग्विजयनाथ : सीएम योगी

Posted by - September 20, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरक्षपीठ को साधना स्थली बनाकर सनातन धर्म के परिपूर्ण…
CM Yogi observed the seminar based on biodiversity

भारत की सांस्कृतिक परंपराएं प्रकृति के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाती हैं- योगी

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी-2025 का उद्घाटन करते…