नागरिकता संशोधन कानून 2019

राफेल डील मुद्दे पर अहंकार छोड़ संयम बरते बीजेपी : शिवसेना

1051 0

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल शिवसेना ने शुक्रवार को बीजेपी को राफेल डील पर ‘कम बोलने’ की सलाह दी है। राफेल मुद्दे को लेकर शिवसेना ने कहा कि राफेल मुद्दे पर उनको अहंकार छोड़ने और संयम से बातचीत की जरूरत है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से लेकर अन्य लोगों तक जो चाहे बोल रहे हैं। शिवसेना ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं के गैरजरूरी बयान बीजेपी की मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-मायावती का भाजपाइयों पर हमला, कहा – कम्बल ओढ़ कर पीते हैं बीजेपी नेता

कांग्रेस राफेल डील में मोदी सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बोल रही है  हमला

बता दें कि कांग्रेस राफेल डील में मोदी सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हमला बोल रही है। शिवसेना ने कहा कि इससे पार्टी की मुसीबतें बढ़ सकती हैं इसलिए हम सलाह देते हैं कि जितना कम बोला जाए उतना बेहरत है।

ये भी पढ़ें :-मलाइका बोली- मर्द के सौ खून माफ, तो फिर औरत को दूसरा प्रेमी क्यूं नहीं?

पीएम मोदी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे मिल रही कवरेज से संतुष्ट रहती, तो नमो टीवी पर प्रतिबंध से  जा सकता था बचा

शिवसेना ने कहा कि अगर पीएम मोदी की चुनावी रैलियों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे मिल रही कवरेज से संतुष्ट रहती। तो नमो टीवी पर प्रतिबंध से बचा जा सकता था। शिवसेना ने जलगांव में एक सार्वजनिक रैली में महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हालिया झड़प को लेकर भी निशाना साधा है।

बीजेपी ने गुंडों को पार्टी में शामिल किया और उन्हें ‘वाल्मीकि’ में बदल दिया

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा कि इस हैरान करने वाले वीडियो को पूरे देश ने देखा। बीजेपी ने गुंडों को पार्टी में शामिल किया और उन्हें ‘वाल्मीकि’ में बदल दिया। हालांकि यहां अनुभवी वाल्मीकि गुंडों में बदल गए और हिंसा में शामिल हो गए। शिवसेना ने कहा कि यह न केवल महायुति (बीजेपी-सेना गठबंधन) के प्रचार पर एक धब्बा है, बल्कि बीजेपी को अपना रुख स्पष्ट करने का समय आ गया है। शिवसेना ने कहा कि बीजेपी जो खुद को ‘पार्टी विद अ डिफ्रेंस’ कहती है वह इस हिंसा को सही नहीं ठहरा सकती।

Related Post

मनीष के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

Posted by - September 30, 2021 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। सीएम योगी ने मांग के…
cm yogi

आधी आबादी सुरक्षित तो सब कुछ सुरक्षित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2023 0
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित है तो सब कुछ सुरक्षित है। माताओं और बहनों…
CM Yogi

आमदनी बढ़ाने में उत्कृष्ट माध्य्म बन सकता है रेशम कीटपालन: सीएम योगी

Posted by - March 30, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आमदनी कई गुना…
CM Yogi

पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

Posted by - August 16, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari…