CM Yogi

मॉरीशस में भी उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों की गूंज

463 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) की उपलब्धियों की गूंज सिर्फ उत्तर प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है। मारीशस (Mauritius) में एसआर इंफोटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘वध’ के प्रीमियर शो समारोह में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व प्रदेश के विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया।

-भोजपुरी फिल्म वध के प्रीमियर शो समारोह में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों का किया गया प्रचार-प्रसार

उत्तर प्रदेश की फिल्म पॉलिसी से प्रभावित मारीशस सरकार (Mauritius Government) यूपी में 15 से 20 करोड़ रुपए का निवेश कर सकती है। इस पर वार्ता करने के लिए मारीशस सरकार की ओर से प्रतिनिधि नवंबर में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि से चर्चा करने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि वध टीम द्वारा मारीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से भेंट के दौरान उन्हें रामजन्मभूमि का मॉडल, जय श्रीराम अंकित एक अंगवस्त्रम तथा यूपी की फिल्म पॉलिसी किताब भेंट की गई। हिंदू हाउस में आयोजित मारीशस के राष्ट्रीय दीवाली उत्सव में प्रधानमंत्री प्रविंद्र कुमार जगन्नाथ को भी मंदिर का मॉडल, अंगवस्त्रम और पुस्तक भेंट की गई।

देश व हिमाचल में बुलेट ट्रेन की तरह हो रहा विकास: सीएम योगी

समारोह के उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति मंत्री अविनाश तिलक ने यूपी की फिल्म पॉलिसी की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार के सहयोस से गिरमिटिया प्रवासियों के जीवन पर कॉमर्शियल फिल्म बनाने की बात कही।

Related Post

राहुल गांधी

राहुल ने पीएम पर किया हमला, कहा- क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं?

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार यानी आज एक बार फिर पीएम पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान, राज्य के अभ्यर्थियों को मिलेगी शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्राथमिकता

Posted by - August 4, 2025 0
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात…
cm yogi

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 15, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में…

वापस जा कर चाय बेचो मोदी जी, अब देश नहीं झेल सकता- PM का पुराना ट्वीट शेयर कर बोले श्रीनिवास

Posted by - August 2, 2021 0
मनमोहन सरकार के वक्त बीजेपी महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं गंवाती…
CM Yogi

पौधरोपण महा अभियान से पहले सीएम योगी ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन

Posted by - July 9, 2025 0
पौधरोपण महा अभियान से पहले सीएम योगी ने श्री रामलला व हनुमानग अयोध्या। पौधरोपण महा अभियान का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री…