UKSSSC

UKSSSC के 7000 पदों पर भर्ती UKPSC को हस्तान्तरित

424 0

देहारादून। उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) को हस्तान्तरित करने के सम्बंध में आज कैबिनेट से प्रस्ताव पारित हो गया है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के निर्देश हैं कि भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने इन भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही भर्ती परीक्षाओं का एक कैलेंडर जारी कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने भविष्य की परीक्षाओं का भी एडवांस कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश है कि वर्तमान विज्ञापित पदों के साथ-साथ राज्य सरकार के सभी विभाग एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपने यहां सीधी भर्तियों के रिक्त पदों की सूची बनाते हुए आयोग को उपलब्ध कराएं जिससे भविष्य की परीक्षाओं का भी एडवांस कैलेंडर जारी किया जा सके।

वे समस्त परीक्षाएं जिनमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किसी भी चरण की परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित कर दिया गया है, किन्तु चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है. उन परीक्षाओं की अवशेष कार्यवाही उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की जायेगी। वे समस्त परीक्षाएं जिनमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आवेदन आमंत्रित किये जा चुके हैं तथा कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की गयी है; उनमें लोक सेवा आयोग की परिधि में जाने के पश्चात् पुनः विज्ञप्ति प्रकाशित किए जाने की दशा में अभ्याथियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा जाएगा। राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है

शीघ्र से शीघ्र परीक्षाएं कराकर युवाओं को नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता: सीएम

युवाओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से शीघ्र से शीघ्र परीक्षाएं कराकर युवाओं को नौकरी देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवा बेरोजगारों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

Related Post

CM Bhajan lal Sharma

समृद्ध समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना आवश्यक: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - June 18, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि समृद्ध समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना…
लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी: डॉ औदिच्य

Posted by - April 14, 2020 0
उदयपुर। प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य ने कहा है कि किसी गंभीर बीमारी से लड़ना और उससे बचने के…
Mithun

पश्चिम बंगाल: बीजेपी के लिए 25 मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मिथुन

Posted by - March 24, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने 7 मार्च को परेड ब्रिगेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी।…
CM Bhajan Lal

कार्यकर्ताओं की शक्ति से जीतेंगे चौरासी-सलूम्बर का उपचुनावः मुुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - October 10, 2024 0
जयपुर/डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने बुधवार को डूंगरपुर के गुरूकुल…