CM Dhami

हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी

352 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित ‘ हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान’ सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों एवं इस क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को  हिमालय मित्र सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह सराहनीय पहल की जा रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखण्ड सम्पन्न राज्य है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन प्राकृतिक संपदाओं का सही सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हिमालयी राज्यों के लिए उन राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से अलग नीति बननी चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने किया हिंदुस्तान हिमालय बचाओ अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम मे प्रतिभाग - Uk live uttrakhand

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां भारत के विस्तृत भू-भाग को सिंचित करती है। उन्होंने कहा कि जल स्त्रोत तेजी से सूख रह हैं, इनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ' हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान' सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया – Lamba Safar

हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है, इनके संरक्षण के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के अनेक लोगों के नामों का उल्लेख किया, जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान' सम्मान समारोह में सीएम धामी हुए शामिल - Pehchan Express

इस अवसर पर मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, हिन्दुस्तान समाचार पत्र के देहरादून संपादक  गिरीश गुरूरानी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे महानुभाव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami reached ground zero amidst the devastation

अतिवृष्टि प्रभावित मालदेवता पहुंच धामी ने देखी मौके की स्थिति

Posted by - September 16, 2025 0
देहरादून:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र…
जेएनयू में बढ़ी फीस घटाई

जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के आगे झुकी सरकार, बढ़ी हुई फीस घटाई

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के लगतार विरोध-प्रदर्शन ने मोदी सरकार को झुकने को मजबूर कर दिया।…