अभिनेता सनी देओल

अभिनेता से नेता सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से मिला टिकट

1000 0

नई दिल्ली। BJP ने पंजाब के तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की. बीजेपी की इस सूची में पंजाब की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जिसमे पंजाब के गुरदासपुर सीट से टिकट दे दिया गया। इसी सीट से 2014 में विनोद खन्ना ने चुनाव जीता था। वहीं, किरण खेर को एक बार फिर चंडीगढ़ से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा होशियारपुर से सोम प्रकाश को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें :-पूर्व सीएम के बेटे रोहित शेखर के हत्या केस में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार 

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा, “जिस तरह मेरे पिता अटलजी से जुड़े, उसी तरह मैं मोदीजी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल भी मोदीजी रहें। मैं काम करके दिखाऊंगा।”

ये भी पढ़ें :-यौन उत्पीड़न के मामले में गोगोई का खुद सुनवाई करना कानूनन गलत : संतोष हेगड़े 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सनी देओल कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। बीजेपी मुख्यालय में इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल समेत कई नेता मौजूद थे। पीयूष गोयल ने सनी देओल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Related Post

शीर कोरमा

स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता 10 सालों से हैं सैमलैं‌गिक रिश्ते में!

Posted by - February 26, 2020 0
मुंबई। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अब समलैंगिक रिश्तों को समझाने के लिए एक फिल्म के साथ हाजिर हैं।…

टीवी की इस बहु का नाम मर्डर में शामिल,पुलिस ने जारी किया समन

Posted by - December 11, 2018 0
गुवाहटी।चर्चित टीवी शो साथ निभाना साथिया की बहु गोपी यानी देवोलीना भट्टाचार्य को गुवाहटी से दो दिन पहले असम पुलिस…

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: रतुल पुरी की विशेष अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Posted by - October 25, 2019 0
नई दिल्ली। वह अगस्ता वेस्टलैंड के मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद मध्यप्रदेश के सीएम के भांजे और व्यावसायी…
Vaani Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की जल्द रिलीज होंगी 3 बड़ी फिल्में

Posted by - October 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं। अभिनेत्री ने बताया…