Rain

सावन की पहली बारिश से यूपी हुआ खुशनुमा, झमाझम बरसे बादल

556 0

लखनऊ: सावन महीने में बारिश का इंतजार अब खत्म हो गया है। सावन की आज पहली झमाझम बारिश (Rain) से यूपो की राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर तक का मौसम सुहाना हो गया। मौसमव विभाग ने आज यानी बुधवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की है। बुधवार दोपहर में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या से लेकर यूपी के कई जिलों में आज बहुत बारिश हुई। अब भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज से 23 जुलाई के बीच पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। यूपी के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए थे और जैसे ही मौसम ने करवट ली, लोगों का मन झूम उठा। रामनगरी अयोध्या से लेकर कानपुर, बिजनौर, गाजियाबाद और नोएडा तक में झमाझम बारिश का इंतजार खत्म हो गया। अलग-अलग इलाकों में लोग सावन की पहली बारिश का आनंद उठाते दिखे।

मौसम विभाग की मानें तो यूपी के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, बिजनौर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। अब इन इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बता दें कि यूपी के अलग-अलग इलाकों में 23 जुलाई तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

झारखंड में महिला दारोगा की हत्या, पशु तस्करों ने गाड़ी से रौंदा

Related Post

Chidanand Saraswati

सनातन को उसके चरम उत्कर्ष पर ले जाने का कार्य करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ – चिदानंद सरस्वती

Posted by - January 21, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) की समस्त दिव्यता – भव्यता उसमें आने वाले संतों,महात्माओं और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से…
CM Yogi

वन अर्थ-वन फैमली-वन फ्यूचर भाव की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी G20 समिट: योगी

Posted by - September 10, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी राष्ट्रों को ”वसुधैव कुटुंबकम्” दर्शन को…
yogi

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

Posted by - June 13, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग…
CM Yogi

मूक बधिर स्कूल में पहुंचे सीएम योगी, बच्चों की खुशी देखकर हुए भावुक

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार को मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय का निरीक्षण किया।…