Liquor

बिहार-यूपी बॉर्डर से शराब तस्कर की गिरफ्तारी, निकला ये अधिकारी

500 0

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने सरकारी गाड़ी में शराब की तस्करी (Liquor smuggler)कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह तस्कर कोई आम आदमी नहीं बल्कि खुद आयकर विभाग के सहायक आयुक्त पद पर तैनात राजेश है। इसके साथ में पकड़े गए ड्राइवर का नाम मुजेन्द्र है और ये दोनों सरकारी गाड़ी में शराब लेकर छपरा जा रहे थे तभी टीम ने गिरफ्तारी कर ली।

उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी-बिहार की सीमा पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट से राजेश तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजेश ने बयान में खुद को आयकर विभाग का सहायक आयुक्त बताया है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक, अधिकारियों ने जब पूछताछ की तो उसने दिल्ली में पोस्टिंग होने की बात कही है। राजेश और चालक मुजेन्द्र दोनों लोग कार से 8 कार्टन विदेशी शराब दिल्ली से छपरा ले जा रहे थे। तभी बलथरी चेकपोस्ट स दोनों को पकड़ लिया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बाद भी शराब की तस्करी करना, बेचना और पीना कानूनन अपराध है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि यूपी सीमा से लहे चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है साथ ही वाहनों की जांच की जा रही।

ऑटो कंपनी में हुआ बड़ा धमाका, दो कर्मचारियों की गई जान

Related Post

Nirmala Sitharaman

Yes बैंक के जमाकर्ताओं की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित, न करें चिंता : निर्मला सीतारमण

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को Yes बैंक के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा…
Dr Suresh Kumar

कोरोने का कहर: युवा, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के आ रहे हैं ज्यादा केस

Posted by - April 7, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटल बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। इनके अलावा पुणे,…