Monkeys

बंदरों ने 4 महीने के मासूम को पिता के हाथ से छीनकर छत से फेंका

511 0

बरेली: यूपी के बरेली के शाही थाना क्षेत्र के दुनका में बंदरों (Monkeys) के झुंड ने पिता के हाथ से 4 महीने के बच्चे को छीनकर छत से फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, गर्मी ज्यादा होने की वजह से पिता बच्चे को लेकर छत पर टहल रहा था तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया और गोदी से से बच्चे को छीनकर फेंक दिया।

बंदरों के झुंड से बचने के लिए पिता ने आवाज़ लगाई, लेकिन कुछ बंदर उनसे लिपट गये और जब तक आवाज सुनकर घर के लोग मदद के लिए आते तब तक बंदरों ने उनके हाथ से बच्चे को छीनकर भागने लगे और उनके कलेजे के टुकड़े को छत से फेंक दिया। तीन मंजिल की छत से नीचे गिरते ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान जब निर्देश के परिवार वाले छत पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद से परीजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

मासूम के नामकरण की हो रही थी तैयारी

दरअसल, शाही थाना क्षेत्र के दुनका निवासी निर्देश के घर सात साल बाद दूसरे बेटे ने जन्म लिया था, जिसके नामकरण की तैयारी चल रही थी, लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। नामकरण संस्कार के लिए तारीख भी तय हो रही थी, लेकिन एक पल में सारी खुशियां मातम में बदल गई। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़े के जाने से बाद बदहावस मां बोली कि अब किसका नामकरण होगा, मेरा बेटा तो चला गया।

पुलिस विभाग में निकली भर्ती, 12वीं पास कर जल्द करें आवेदन

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षा और बेरोजगारी पर अखिलेश यादव को दिखाया आईना

Posted by - August 8, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी और नेता विरोधी दल अखिलेश यादव को…
Yogi

उप्र के सभी प्रमुख शिवालयों में दिखी योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक

Posted by - July 10, 2023 0
लखनऊ। सावन (Sawan) के पहले सोमवार पर प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों में योगी सरकार (Yogi Government) के बेहतरीन प्रबंधन…
Bsp chief mayawati

केंद्र सरकार तत्काल सुनिश्चित करे ऑक्सीजन सप्लाई: मायावती

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने केंद्र सरकार से अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई को तत्काल…