Smartphone

6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन 8 हज़ार रुपये से भी हुआ सस्ता

497 0

नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक सेल खत्म होने में बस एक ही दिन बाकी है। सेल में हर रेंज के फोन पर ऑफर दिया जा रहा है। इनफिनिक्स हॉट 12 प्ले (Infinix Hot 12 Play) Smartphone को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले है। इस Smartphone को आप 11,999 रुपये के बजाए सिर्फ 7,749 रुपये में खरीद सकते है।

अगर आपको भी बड़ी बैटरी वाले फोन को खरीदने का मन है तो आपके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच का सेंटर्ड पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। ये LCD पैनल के साथ आता है, और इसका रेजोलूशन 1612×720 पिक्सल है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।

इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो कि 4GB + 64GB है। ये फोन उन ग्राहकों के लिए बहुत काम का साबित होगा जो कि कम कीमत में ज़्यादा बैटरी वाले फोन चाहते हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें कि एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, और एक AI लेंस मिलेगा. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ आएगी। इस फोन में 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ, GNSS, और USB Type-C मिलता है। इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एक डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है।

कल होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 191 पदों पर होगी भर्ती

Related Post

चुनाव से पहले नाराज किसानों को मनाने की जुगत में लगी मोदी सरकार! खाते में 19K करोड़ डालने का प्लान

Posted by - August 2, 2021 0
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर 2020 से लगातार आंदोलन कर रहे, इस बीच सरकार…

CM योगी ने सूबे में किसानों का क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने के दिए निर्देश

Posted by - March 8, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  आदित्यनाथ ने किसानों को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए बड़ी पहल…

सरकार बोली- कृषि कर्ज माफ करने का कोई प्लान नहीं, राहुल- मित्रों का कर्ज होता तो माफ कर देते

Posted by - July 28, 2021 0
संसद में विपक्षी दलों द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई है। अब किसानों की कर्ज…

संसद अहंकारी और अड़ियल हो तो देश में जनक्रांति निश्चित है- टिकैत ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Posted by - July 13, 2021 0
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि जब तक…