Baby

बर्तन में रखकर दुधमुंही बच्चे को बाढ़ से निकाला बाहर

525 0

पेद्दापल्ली: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ ने कहर मचा रखा है। वहीं तेलंगाना के कई इलाकों में भी बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच बाढ़ की कई तस्वीरें सामने आ रही है। एक ऐसी ही तस्वीर पेद्दापल्ली जिले के मंथानी से सामने आई है, जहां एक दुधमुंही बच्चे (Baby) को बर्तन में रखकर बाढ़ का पानी पार कराया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मंथानी के मारिवाड़ा गांव में बाढ़ के बीच गुरुवार को एक व्यक्ति अपने सिर पर प्लास्टिक का टब लिए हुए दिखा, जिसमें दो महीने के बच्चे को कपड़ों में लपेटा गया था। दरअसल बाढ़ के पानी में राम मूर्ति का परिवार फंस गया था। इसके बाद राममूर्ति ने बच्चे को एक बर्तन में लिटा लिया और उसके आसपास कपड़े डाल दिए।

https://twitter.com/Apniduniyama/status/1547510267457818624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1547510267457818624%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Frplnews.in%2Fothers%2Fchild-rescued-in-bahubali-style-in-flood-hit-telangana_11791.html

उसने दोनों हाथों से उस बर्तन को पकड़ा और सावधानी से चलकर सुरक्षित स्थान पर ले आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रक्रियाएं आ रही हैं। वहीं इस दृश्य को देख कुछ लोगों ने इसकी तुलना फिल्म बाहुबली से कर वायरल कर दिया।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Related Post

रमजान में लॉकडाउन का हो पालन

रमजान में लॉकडाउन, कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग का प्रभावी ढंग से हो पालन

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं केंद्रीय वक्फ परिषद अध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने रमजान के पवित्र महीने…
CM Bhajan Lal Sharma

रिक्त पदों का कैलेण्डर बनाकर समय से आयोजित होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने में युवा शक्ति की…

सीजेआई एनवी रमण ने एक साथ दिलाई 9 जजों को शपथ, देश के इतिहास ऐसा पहली बार

Posted by - August 31, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में नियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाई।यह पहला मौका…