Daler Mehndi

15 साल पुराने केस में दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा

531 0

नई दिल्ली: 15 साल पुराने मानव तस्करी के मामले में आज गुरुवार को मशहूर गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को सजा सुना दी गई है। पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को मिली सजा को बरकरार रखा। कोर्ट ने 2003 की कबूतरबाजी मामले में करीब 15 साल बाद आज गुरुवार को सुनवाई के दौरान दलेर मेहंदी को दोषी करार देने के बाद 2 साल जेल की सजा सुना दी। फैसले के बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया गया है।

कोर्ट के फैसले के बाद दलेर मेहंदी को पटियाला के सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें जेल ले जाया जाएगा। आपको बता दें कि, सदर पुलिस ने साल 2003 में बल बेड़ा गांव के रहने वाले बक्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी उनके भाई शमशेर मेहंदी ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी मार कर 20 लाख रुपए लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी इस मामले में आया था। निचली अदालत ने 2018 में दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई थी जिसे अब सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा है।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी20 मैचों के लिए किया ऐलान

Related Post

Savin Bansal

सुबह-सुबह किसान बन डीएम सविन पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया

Posted by - October 27, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत, सर्वेचौक, ई०सी० रोड देहरादून में…

भाजपा-शिवसेना में बढ़ी नजदीकी, फडणवीस बोले- शिवसेना से सिर्फ मतभेद, दुश्मनी नहीं

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक एकबार फिर से शुरु हो गई है, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना से किसी तरह…
Anand Bardhan

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

Posted by - April 2, 2026 0
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने…