महाराष्ट्र पुलिस को ‘सैल्यूट’

कोरोना जंग : अक्षय, सचिन व विराट ने पुलिस को किया ‘सैल्यूट’, तो गृह मंत्रालय ने कही ये बात

904 0

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस से जंग में पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार, सफाईकर्मी लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। जिसके चलते हर जगह इनकी तारीफ भी हो रही है। अब तक सोशल मीडिया पर कोरोना वॉरियर्स को कई तरह से धन्यवाद किया जा चुका है, लेकिन अब बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के लोगों ने खास तरह के पुलिस को काम के लिए सैल्यूट किया है।

बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदलकर पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया है। जिसके बाद मुंबई गृह मंत्रालय की तरफ से भी जवाब आया है।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1259519314702434309

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पुलिस को धन्यवाद कहते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर डीपी बदल कर महाराष्ट्र पुलिस का प्रतीक चिह्न लगाया है। इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें सुरक्षित रखने के लिए 24/7 बिना थके ड्यूटी कर रही महाराष्ट्र और देशभर की पुलिस का धन्यवाद।

https://twitter.com/imVkohli/status/1259440575268311042

तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी डीपी बदलते हुए लिखा कि महाराष्ट्र पुलिस किसी भी आपदा, हमले और उससे बनी परिस्थिति में नागरिकों के साथ खड़ी रहती है। आज जब वे सड़कों पर कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व कर रहे हैं, तो मैंने ट्विटर पर महाराष्ट्र पुलिस के प्रतीक चिह्न को अपनी डीपी पर लगाकर उन्हें सम्मान देने का फैसला किया है। इस प्रयास में आप मेरा साथ दें।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1259454250762924032

इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर अपनी डीपी की जगह महाराष्ट्र पुलिस का चिन्ह्र लगाया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि ‘मैं हर दिन अपने योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां सुनता हूं जो अपने डर और थकान को एक तरफ रखकर हमारी सुरक्षा में जुटे हैं। हमारी महाराष्ट्र पुलिस उनमें से एक है। उनके सम्मान में मैं अपनी डीपी बदल रहा हूं। उनके सम्मान में आप भी मेरा साथ दें।

वहीं इन सेलेब्स द्वारा पुलिस का हौंसला बढ़ाने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सबका धन्यवाद किया है। अनिल देशमुख ने इसके लिए एक वीडियो भी शेयर किया है।

Related Post

Dr. R. Rajesh Kumar

शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- सचिव

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम…
आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Posted by - March 30, 2021 0
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर…
मेलानिया ट्रंप

भारत के लोग बहुत स्वागत करने वाले और दयालु हैं : मेलानिया ट्रंप

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास के एक सत्र में…