PM Modi

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले से पीएम मोदी दुखी, जल्द स्वस्थ की कामना

439 0

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दुखी हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके साझा की है। शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना से पीएम मोदी दुखी है और उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है’

पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार की सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

 

Related Post

उज्जैन के 'शिवभक्त' एसपी

उज्जैन के ‘शिवभक्त’ एसपी का भगवान शिव के गाने पर डांस वीडियो वायरल

Posted by - February 21, 2020 0
उज्जैन। मध्यप्रदेश के एक पुलिस अधिकारी सचिन अतुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। लोग अतुलकर के…
अखिलेश का पीएम पर निशाना

अखिलेश का पीएम पर साधा निशाना, सरकारें आती हैं और जाती हैं, जवान भारत की रक्षा करते हैं

Posted by - April 14, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण समाप्त हो चुका है. नेताओं की बयान बाजियां चरम पर हैं हाल…

बिहार: गठबंधन में बढ़ रही दूरियां, उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री लेकिन नीतीश को आमंत्रण नहीं

Posted by - August 31, 2021 0
बिहार में भाजपा-जेडीयू के बीच अब घमासान बढ़ने लगा है। बीजेपी अब अपने कार्यक्रमों से भी सहयोगी पार्टी को दूर…