Desi Ghee

देसी घी से भरा टैंकर पलटते ही बर्तन लेकर भरने लगे लोग, चालक दबा रहा

468 0

सिरोही: कभी-कभी किसी का नुकसान लोगो के लिए फायदा बन जाता है ठीक ऐसा वाक्य राजस्थान के सिरोही जिले में देखने को मिला। स्वरूपगंज इलाके में देसी घी (Desi Ghee) से भरा एक टैंकर पलट इसकी खबर लगते ही इलाके भर से घी लूटने के लिये बगदड मच गई। टैंकर पलटने से चालक उसी में दबा रह गया लेकिन उसे किसी ने नहीं निकाला और घी लूटने में लगे रह गए। इस हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह से ट्रैंकर से बाहर निकालकर उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि, स्वरूपगंज इलाके में शनिवार को देसी घी से भरा टैंकर गांधी धाम से रुद्रपुर जा रहा था तभी हाईवे पर वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसी में फस गया। टैंकर पलटते ही उसमें से घी सड़क और उसके पास बने नालों में बहने लगा। इसे देखते आसपास स्थित होटल और ढाबे के कर्मचारी घी बटोरने के लिये बोतलें, ड्रम और कई तरह के बर्तन लेकर वहां पहुंच गये।

करीब 3 घंटे तक लोग हाईवे पर घी को बर्तनों में भरने के लिये मशक्कत करते रहे। बाद में पुलिस को देखकर कुछ लोग वहां से भाग गये जबकि पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाने की कोशिश की फिर भी कुछ डटे रहे। इस पर पुलिस ने सख्ती से उन सभी को हटाया।

अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी

हाईवे पर घी बिखर जाने से वहां दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने का अंदेशा बना रहा। इस तरह लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी दुपहिया वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से जाने को कहा। इस पुलिस किसी तरह से टेंकर को हटाकर सड़क को साफ कराने की कोशिश कर रही है।

70 साल के पुतिन की प्रेमिका प्रेग्नेंट, बनने वाले है पिता!

Related Post

Savin Bansal

डीएम के निर्देश पर 25 से अधिक विभाग एक ही छत के नीछे जनता के द्वार

Posted by - November 28, 2025 0
देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ग्राम…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीएम धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

Posted by - September 17, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (PM Birthday) के अवसर पर आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर…
Accelerating the development of Abujhmad is our priority: CM Vishnudev

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव…
CM Dhami

सौंग बांध परियोजना को भी निर्धारित अवधि मार्च 2030 से पहले करें पूर्ण: सीएम धामी

Posted by - June 27, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को…