Rain

Uttarakhand: पहाड़ों पर बारिश ने मचाई तांडव, सड़कें क्षतिग्रस्त

469 0

बागेश्वर: उत्तर प्रदेश में भले ही लोग बारिश के लिए तरस रहे हो लेकिन देश के कई पहाड़ी व राज्यों में बारिश (Rain) ने तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड के बागेश्वर के मुनार में शनिवार रात भारी बारिश होने की वजह से लोगो का जीना दूभर हो गया है। भारी बारिश से लोगो का वाहन से चलना दूभर हो गया है, कई किलोमीटर सड़क बह गई, जिससे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गया। अब लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए पैदल सफर कर जाना पड़ रहा है। मुनार में कई ग्रामीण दहशत में है और कई दुकानों में मलबा घुस गया।

मुनार दूरस्थ क्षेत्र है, जिसके मंडूवे की बिस्किट की तारीफ पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की थी। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंच कर लोगों से मुलाक़ात कर नुकसान व उनके हाल की जानकारी ली। मूसलाधार बारिश ने कपकोट के कई क्षेत्रों में कहर बरपा रहा है, जिले में 20 सड़कों पर यातायात अब भी पूरी तरह से बाधित है। बारिश इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को लगा बादल फट गया और पूरी रात डर में काट ली। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों की आवाजाही बाधित हो गई है।

यूपी के कई जिलों में उमस भरी गर्मी, जानें कब होगी बारिश

सरयू के उफान पर आने से बागेश्वर में बागनाथ मंदिर के पास तक नदी का पानी पहुंच गया। सरयू का जलस्तर 867.20 मीटर और गोमती का जलस्तर 863.90 मीटर था, दोनों नदियों का चेतावनी स्तर 869.70 मीटर और खतरनाक स्तर 870.70 मीटर है। फिलहाल मलबा आने से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। राजस्व विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से हुए नुकसान का आंकल करने में जुटी है।

उपराज्यपाल ने अमरनाथ गुफा के ऊपर हवाई सर्वे का दिया निर्देश

Related Post

Savin Basnal

लोेकहित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय; संडे बजार शिफ्टिंग आदेश जारी

Posted by - December 26, 2025 0
देहरादून: जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बसंल ( Savin Basnal) के निर्देश पर लैंसडाउन…
satpal maharaj

उत्तराखंड: पर्यटन विकास बोर्ड की नई वेबसाइट और सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च

Posted by - March 23, 2021 0
देहरादून। गढ़कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (Tourism Development Boards)  के सभागार में मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (Tourism…
CM Dhami

चमोली में युवती से छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले- इस तरह की घटना को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Posted by - September 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली में एक युवक की ओर से स्थानीय नाबालिग युवती के साथ…
cm dhami

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

Posted by - May 2, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों…