Lulu Mall

बकरीद के मौके पर लखनऊ को तोहफा, CM योगी करेंगे लुलु मॉल का उद्घाटन

522 0

लखनऊ: बकरीद के मौके पर यानी आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊवासियो को बड़ी सौगात देने जा रहे है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल (Lulu Mall) का उद्घाटन करेंगे। लखनऊ के शहीद पथ पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में करीब 22 लाख वर्गफीट में फैला लुलु मॉल दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है। यूपी का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन इस मॉल में मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

इस मॉल में 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी बनाया गया है। यहां पर पार्किंग में एक साथ 3000 वाहनों को खड़े हो सकते है। खाने की बात करें तो मॉल के अंदर 15 रेस्त्रां और 25 आउटलेट हैं, फूडकोर्ट में एक साथ 1600 लोग अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसमें एक साथ 50 हजार लोग शॉपिंग कर सकते हैं।

मासूम छात्र पर शिक्षिका का खौला खून, पिटाई करके मुंह में डाला डंडा

लुलु मॉल लखनऊ के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने बताया कि एक ही छत के नीचे लोगों को शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के अंतरराष्ट्रीय अनुभव कराएगा। यहां पर ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान मिलेगा। यह मॉल लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है और इसको बनाने की घोषणा इंवेस्टर्स समिट में हुई थी।

लखनऊ में आज से लागू धारा 144, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

Related Post

Saryu Aarti

अयोध्या दीपोत्सव 2025: योगी सरकार की प्रेरणा से सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती

Posted by - October 17, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) अयोध्या को नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों…
AK Sharma

प्रधानमंत्री ने आधी आबादी के स्वास्थ्य की चिन्ता कर दिया उज्ज्वला योजना का लाभ: एके शर्मा

Posted by - November 10, 2023 0
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा किये गये प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपी सिलेंडर रिफिल…
Balrampur Hospital

बलरामपुर अस्पताल के मेकओवर की तैयारी, सर्जरी वॉर्ड होगा मॉडर्न इक्विप्मेंट्स से लैस

Posted by - November 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त प्रदेश’ बनाने की दिशा में सीएम योगी द्वारा उठाए जा रहे…