Pune

इंदौर से बंटी-बबली गिरफ्तार, पुणे में की थी एक करोड़ की धोखाधड़ी

429 0

इंदौर: इंदौर से एक युवक और युवती को महाराष्ट्र की पुणे (Pune) पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों इंदौर में काफी समय से रह रहे थे और इन दोनों ने पुणे की एक आईटी कंपनी के मालिक से इंनवेस्ट करने के नाम पर करीब एक करोड़ रूपये की धोखाधड़ी की थी। महाराष्ट्र पुलिस ने इंदौर पुलिस की मदद लेकर धोखाधड़ी करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है।

मामला इंदौर की कनाड़िया थाना इलाके का है, जहां पुणे महाराष्ट्र में आईटी कंपनी चलाने वाले राहुल जायसवाल ने पुष्पेन्द्र सोलंकी और प्रियंका मंगवानी के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया था। वह इंदौर के कनाड़िया इलाके के पलाश पैलेस के यहां कंपनी चला रहे है। जानकारी मिलने के बाद पुणे पुलिस इंदौर पहुंची और कनाड़िया पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुणे ले गई। कोर्ट में पेश कर पुष्पेन्द्र सोलंकी और प्रियंका मंगवानी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

राहुल जायसवाल के मुताबिक इंदौर में पढ़ाई के दौरान पुष्पेन्द्र सोलंकी से दोस्ती हुई थी। पुष्पेन्द्र ने बताया था कि इंदौर में वह एक्यूमेन फूड स्टॉफ ट्रेंडिग नाम से कंपनी चलाते है और राहुल को ड्रायफ्रूट और अन्य सामान के इंपोर्ट एक्सपोर्ट की बात कही थी। राहुल रूपये देने के लिये मांग गया फिर पुष्पेन्द्र ने करीब डेढ़ साल में राहुल से ले लिया और राहुल का मोबाइल उठाना बंद कर दिया।

हारे हुए प्रत्याशी ने रात भर काटा हंगामा, पुलिस की गाड़ी को बनाया बंधक

राहुल के मुताबिक आरोपी ने उसे डाक्यूमेंट में तीन लाख का प्रॉफिट होना भी बताया था। धोखाधड़ी करने वाला पुष्पेन्द्र मंहगी गाड़ियों का शौकीन था, जो बीएमडब्लयू कार के अलावा थार और अन्य गाड़ियों से घूमकर इंपोर्ट एक्सपोर्ट के नाम पर ठगी करता था। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक अभी वह मामले में आरोपियों को लेकर फिर से इंदौर आएगी, जहां उनसे प्रकरण के संबध में दस्तावेज भी जब्त किए जाएगे।

विकेटकीपर की स्टम्पिंग का बदला विकेटकीपर ने लिया

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं…
CM Dhami

Lok Sabha Election: स्टार प्रचारकों में युवा सीएम धामी टॉप पर, बड़े मैदान में भरेंगे हुंकार

Posted by - March 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर छाई है। भाजपा लोकसभा चुनाव में इसे भुनाना चाहती है।…
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक, CM साय ने दी बधाई

Posted by - February 14, 2025 0
रायपुर। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने कास्य पदक जीता। मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ के…
Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…